दिल्ली में 5 दिन आंधी और बारिश वाला मौसम; 40 की स्पीड से चलेंगी हवाएं, यलो अलर्ट
Delhi Mausam: दिल्ली में इस हफ्ते आंधी और बारिश वाला मौसम रहने का अनुमान है। इस दौरान दिल्ली में 40 की स्पीड से हवाएं चलेंगी। कुल मिलाकर दिल्ली वालों को इस हफ्ते गर्मी से काफी राहत मिलने के आसार हैं।

Delhi Weather: दिल्ली में इस हफ्ते पांच दिन आंधी और बारिश वाला मौसम बनने के आसार हैं। मौसम विभाग की ओर से दो दिन तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ने का यलो अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। IMD का कहना है कि मौसम खराब रहने के दौरान दिल्ली में 40 की स्पीड से हवाएं चलेंगी। कभी कभी हवा की स्पीड 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक देखी जा सकती है। कुल मिलाकर दिल्ली वालों को इस हफ्ते बेहाल करने वाली गर्मी से काफी राहत मिलने की उम्मीद है।
मौसम विभाग के मुताबिक, 5 मई को दिल्ली के साथ ही एनसीआर के शहरों में बादल छाए रहेंगे। इसी समय के दौरान दिल्ली एनसीआर के इलाकों में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश देखी जा सकती है। इसको लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान हवा की स्पीड 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक देखी जा सकती है। कभी कभी यह 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
मौसम विभाग ने 6 मई को दिल्ली एनसीआर में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। IMD के अनुसार, मौसम बिगड़ने के दौरान हवा की स्पीड 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक देखी जा सकती है। कभी कभी हवा की स्पीड 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में 6 मई को अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री जबकि न्यूनतम 22 से 24 डिग्री सेल्सियस तक देखा जा सकता है।
मौसम विभाग ने 7, 8 और 9 मई को भी दिल्ली में अचानक मौसम बिगड़ने का पूर्वानुमान जारी किया है। तीनों ही दिन दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान हल्की बारिश होगी। साथ ही 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से हवाएं चलेंगी। इन तीनों ही दिन दिल्ली के साथ ही एनसीआर में अधिकतम तापमान 33 से 37 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
IMD ने 10 और 11 मई को दिल्ली में छिटपुट आंशिक रूप से बादल छाए रहने और 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलने का अनुमान है। 10 मई को दिल्ली में अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किए जाने का अनुमान है। IMD ने 11 मई को अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री जबकि न्यूनतम 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किए जाने की संभावना जताई है।