Hindi Newsएनसीआर न्यूज़delhi weather will change relief from heat wave imd update till 2 may

दिल्ली में अचानक बदला मौसम, कई इलाकों में तेज हवाएं; 2 मई तक का IMD अपडेट

Delhi Mausam: दिल्ली वालों को इस हफ्ते लू से राहत का अनुमान है। इस हफ्ते (2 मई तक) तीन से चार दिन तक तेज हवाएं भी चल सकती हैं। इससे लोगों को भीषण गर्मी से हल्की राहत के संकेत हैं।

Krishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 26 April 2025 05:19 PM
share Share
Follow Us on
दिल्ली में अचानक बदला मौसम, कई इलाकों में तेज हवाएं; 2 मई तक का IMD अपडेट

Delhi Weather: दिल्ली एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में शनिवार को तेज हवाएं चलने से मौसम अचानक बदल गया। आसमान में बादल भी नजर आए। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली वालों को जल्द ही लू से राहत मिलेगी। अगले 24 घंटे के बाद तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आती जाएगी। हालांकि बारिश जैसे किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। मौसम विभाग की मानें तो 27 अप्रैल से लेकर 2 मई तक लू चलने का पूर्वानुमान नहीं है। दिल्ली में हल्के बादलों की आवाजाही के साथ 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में 27 अप्रैल से आबोहवा में बदलाव नजर आने लगेगा। दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इससे दिल्ली वालों को लू के थपेड़ों से राहत मिलेगी। तापमान में भी मामूली कमी देखी जा सकती है। इस दौरान 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से तेज हवाएं चल सकती हैं। कभी-कभी हवा की स्पीड 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक देखी जा सकती है।

मौसम विभाग की मानें तो 27 और 28 अप्रैल को दिल्ली में अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 22 से 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया जा सकता है। हालांकि 28 अप्रैल को दिल्ली में हवा तेज गति से नहीं चलेगी। 29 अप्रैल से लेकर 2 मई तक दिल्ली में तेज हवाएं चलने का अनुमान है। 29 अप्रैल को हवा की स्पीड 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक देखी जा सकती है।

दिल्ली में 30 अप्रैल से लेकर 2 मई तक आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलेंगी। 29 अप्रैल से लेकर 2 मई तक दिल्ली में अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 21 से 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया जा सकता है। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली एनसीआर में इस हफ्ते बारिश नहीं होगी लेकिन लू की स्थितियां भी नहीं बनेंगीं। एनसीआर में भी मौसम कमोबेश दिल्ली जैसा ही रहने का अनुमान है।

अगला लेखऐप पर पढ़ें