Hindi Newsएनसीआर न्यूज़Delhi weather news two days rain predicted strong surface wind will flow

दिल्ली-एनसीआर में लगातार छाए रहेंगे बादल, 50 की स्पीड से चलेंगी हवाएं; बारिश की भी संभावना

Delhi weather news : दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों मौसम सुहावना बना हुआ है। बादलों की मौजूदगी के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने 14 मई तक बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। तेज हवाएं चलने और बारिश होने की भी संभावना जताई है।

Subodh Kumar Mishra लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 8 May 2025 02:26 PM
share Share
Follow Us on
दिल्ली-एनसीआर में लगातार छाए रहेंगे बादल, 50 की स्पीड से चलेंगी हवाएं; बारिश की भी संभावना

Delhi weather news : दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों मौसम सुहावना बना हुआ है। बादलों की मौजूदगी के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने 14 मई तक बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। तेज हवाएं चलने और बारिश होने की भी संभावना जताई है।

राजधानी में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत से 0.5 डिग्री कम है। आईएमडी ने गुरुवार और शुक्रवार को गरज के साथ बारिश की संभावना जताई है, जबकि अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से 01-03 डिग्री सेल्सियस नीचे और अधिकतम तापमान सामान्य से 03-05 डिग्री सेल्सियस नीचे है।

मौसम विभाग ने गुरुवार और शुक्रवार को 50 की स्पीड से हवाएं चलने और बारिश होने का पूर्वनुमान लगाया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

शनिवार से सोमवार तक 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और आसमान में बादल छाए रहने की उम्मीद है। हालांकि इन तीन दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि देखी जाएगी। अधिकतम तापमान 39 डिग्री तक पहुंच सकता है और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री तक जा सकता है।

मंगलवार और बुधवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की उम्मीद है। इस दौरान न तो तेज हवाएं चलने की संभावना है और न ही बारिश होने की उम्मीद है। अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की सकती है, जबकि न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव होने की उम्मीद नहीं है।

मध्यम श्रेणी में रहा AQI

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार सुबह 9 बजे दिल्ली की वायु गुणवत्ता 157 के साथ "मध्यम" श्रेणी में दर्ज की गई। सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 से 100 के बीच को 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच को 'मध्यम', 201 से 300 के बीच को 'खराब', 301 से 400 के बीच को 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच को 'गंभीर' माना जाता है।

अगला लेखऐप पर पढ़ें