Hindi Newsएनसीआर न्यूज़Delhi Weather IMD Rain Warning For These Two Days Strong surface winds Mist Temperature Forecast

दिल्ली में फिर बदलेगा मौसम, दो दिन बारिश की चेतावनी, IMD का ताजा अपडेट

  • दिल्ली में आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग ने एक हफ्ते का पूर्वानुमान व्यक्त किया है जिसमें आने वाले दो दिनों में बारिश की चेतावनी जारी की है।

Aditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 14 Feb 2025 04:57 PM
share Share
Follow Us on
दिल्ली में फिर बदलेगा मौसम, दो दिन बारिश की चेतावनी, IMD का ताजा अपडेट

दिल्ली में मौसम का मिजाज बदलता जा रहा है। फरवरी में ही लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा है। हालांकि तेज हवाओं के चलते तापमान में हल्की गिरावट आई है लेकिन दिन में लोग लगातार गर्मी मेहसूस कर रहे हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में मौसम का क्या हाल रहने वाला है, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने इस बारे में जानकारी दी है। मौसम विभाग ने आने वाले हफ्ते में दो दिन बारिश की चेतावनी दी है। हालांकि इसका असर तापमान पर पड़ेगा या नहीं, आइए जानते हैं।

दिल्ली में शुक्रवार को सुबह साफ आसमान के बीच धूप खिली रही और न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम में सामान्य तापमान से 0.5 डिग्री सेल्सियस कम है। आईएमडी ने आसमान साफ ​​रहने और मुख्य रूप से उत्तर-पश्चिम से हवाएं चलने का पूर्वानुमान जताया है। राष्ट्रीय राजधानी में सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता 64 प्रतिशत रही। मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई है।

15-18 फरवरी को कैसा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक 15 फरवरी को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है और आसमान में बादल भी छाए रह सकते हैं। वहीं 16, 17 और 18 फरवरी को हल्की धुंध छाई रहने की संभावना है। इन तीनों दिनों में न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री के बीच रह सकता है जबकि अधिकतम तापमान 29 डिग्री रहने के आसार है।

19 और 20 फरवरी को कैसा मौसम

आईएमडी के मुताबिक 19 फरवरी को दिल्ली में बारिश हो सकती है। इस दौरान न्यूनतम और अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट भी आ सकती है। न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं 20 फरवरी को न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री के आसपास रह सकता है।

अगला लेखऐप पर पढ़ें