Hindi Newsएनसीआर न्यूज़delhi weather imd predicts cloudy sky and light rain and drizzle with strong surface winds

दिल्ली और NCR में कल भी होगी बारिश; 35 की स्पीड से चलेंगी हवाएं, अगले 6 दिन कैसा मौसम?

Delhi Mausam: दिल्ली के साथ ही एनसीआर के इलाकों में कल भी बारिश के आसार हैं। इस दौरान तेज हवाएं चलेंगी। अगले छह दिन तक कैसा रहेगा मौसम का मिजाज जानें…

Krishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 15 March 2025 04:04 PM
share Share
Follow Us on
दिल्ली और NCR में कल भी होगी बारिश; 35 की स्पीड से चलेंगी हवाएं, अगले 6 दिन कैसा मौसम?

दिल्ली में मौसम का अजब रुख देखने को मिल रहा है। तीखी धूप और तेज गर्मी के साथ बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। दिल्ली में शुक्रवार को इस साल का अब तक का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया। दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 7.3 डिग्री ज्यादा है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के दौरान दिल्ली के साथ ही एनसीआर के इलाकों में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली के साथ ही एनसीआर के इलाकों में रविवार को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान बहुत हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है। इस दौरान 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से तेज हवाएं चलने की संभावना है। 16 मार्च को दिल्ली में अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, 17 मार्च को दिल्ली में अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 17 मार्च को दिल्ली में हवा की स्पीड 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटा देखी जा सकती है। हालांकि इस दिन बारिश नहीं होगी। 18 मार्च को दिल्ली में अधिकतम तापमान 31 से 33 जबकि न्यूनतम तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया जा सकता है।

मौसम विभाग का कहना है कि 19 मार्च को भी हल्के बादल नजर आ सकते है। इस दिन अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 17 से 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया जा सकता है। 20 और 21 मार्च को अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 17 से 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। दोनों ही दिन छिटपुट हल्के बादलों की आवाजाही देखी जा सकती है।

IMD का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 16 मार्च तक व्यापक रूप से बारिश या बर्फबारी के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। 16 मार्च तक उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में भी कुछ जगहों पर छिटपुट बारिश देखी जा सकती है। अगले 24 घंटे के दौरान हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में तेज हवाओं के साथ ओले भी पड़ सकते हैं। 16 मार्च को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश या बर्फबारी हो सकती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।