अब रजाई कंबल रखने की करें तैयारी, दिल्ली-NCR से विदा होने वाली है ठंड; बढ़ेगा तापमान
Delhi Mausam: दिल्ली में मौसम जल्द पूरी तरह बदल जाएगा। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में तेज रफ्तार हवाएं चलेंगी। तापमान में भी बढ़ोतरी देखी जाएगी। इस हफ्ते दिल्ली एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम जानें...

दिल्ली में मौसम तेजी से बदलने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में गुरुवार से लगातार तीन दिन तेज रफ्तार हवाएं चलेंगी। तापमान में भी बढ़ोतरी देखी जाएगी। मौसम विभाग की मानें तो 17 फरवरी से दिल्ली एनसीआर के मौसम में ऐसा बदलाव देखा जाएगा जैसे लगेगा कि ठंड बीते दिनों की बात हो गई है। दिल्ली वालों को साफ तौर पर 17 फरवरी से गरमाहट महसूस होने लगेगी तब न्यूनतम तापमान भी 12 से 14 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा।
मौसम विभाग की मानें तो 12, 13 और 14 फरवरी को दिल्ली में सुबह के समय धुंध पड़ने की संभावना है। दिन में आसमान साफ रहेगा और तेज हवाएं चलेंगी। हवा की स्पीड 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे दर्ज की जा सकती है। 12 फरवरी को अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है।
मौसम विभाग ने 13 फरवरी को दिल्ली में अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 9 से 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 14 फरवरी को दिल्ली में अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 9 से 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया जा सकता है।
मौसम विभाग ने 15 फरवरी को दिल्ली में अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान के 10 से 12 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है। 16 फरवरी को दिल्ली में अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 11 से 13 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 17 फरवरी को तो दिल्ली में अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री के आसपास ही रहेगा लेकिन न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखी जाएगी।
17 फरवरी को दिल्ली में न्यूनतम तापमान के 12 से 14 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। एनसीआर में भी तापमान में बढ़ोतरी देखी जाएगी। दिल्ली NCR में इस हफ्ते बारिश भी नहीं होगी। देश के अलग-अलग हिस्सों में भी तापमान में बढ़ोतरी देखी जा सकती है। उत्तर-पश्चिम, पूर्व और मध्य भारत के कई भागों में तापमान सामान्य से लगभग 3 से 5 डिग्री सेल्सियस जबकि प्रायद्वीपीय भारत के उत्तरी भागों में सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की संभावना है।