Hindi Newsएनसीआर न्यूज़Delhi records warmest January since 2019, AQI sees slight improvement

नए साल के पहले महीने दिल्ली के AQI में हुआ थोड़ा सुधार, छह साल में सबसे गर्म रहा जनवरी का महीना

  • जनवरी में दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 305 रहा, जो 2022 के बाद से सबसे साफ जनवरी है, तब इस महीने का औसत 279 था।

Sourabh Jain पीटीआई, नई दिल्लीSat, 1 Feb 2025 01:10 AM
share Share
Follow Us on
नए साल के पहले महीने दिल्ली के AQI में हुआ थोड़ा सुधार, छह साल में सबसे गर्म रहा जनवरी का महीना

नए साल का पहला महीना खत्म हो चुका है और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रहवासियों के लिए बीता महीना अपेक्षाकृत ठंड से राहत देने वाला साबित हुआ। इस दौरान महीने के आखिरी दिन यानी शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो कि 2019 के बाद पिछले छह सालों में इस महीने का सबसे गर्म दिन रहा। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह आसमान साफ रहा और न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से थोड़ा अधिक है।

बीते महीने के औसत अधिकतम तापमान की बात करें तो यह 21.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य औसत अधिकतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले एक डिग्री अधिक था। 2019 के बाद से यह दिल्ली के लिए सबसे गर्म जनवरी रहा। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के आंकड़ों के अनुसार, इस दौरान रात का तापमान भी सामान्य से अधिक रहा।

जनवरी महीने का औसत न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य औसत न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस से एक डिग्री अधिक है और 8 साल बाद दर्ज सबसे कम न्यूनतम तापमान है। साल 2017 में यह 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ की अनुपस्थिति के कारण जनवरी का महीना सामान्य से अधिक गर्म रहा। उनका कहना है कि विक्षोभ के असर से आमतौर पर बारिश होती है और जिससे तापमान कम हो जाता है।

मौसम विशेषज्ञ महेश पलावत ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा, 'इस महीने कुछ पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत से होकर गुजरे, लेकिन उनमें से अधिकांश कमजोर थे इस वजह से उनके कारण पर्याप्त बर्फबारी या वर्षा नहीं हुई। अगर हमारे पास एक या दो मजबूत सिस्टम होते, तो ऐसे में बर्फीली हवाओं और बादलों के कारण हमें तेजी से तापमान बढ़ने की बजाय और ज्यादा कड़ाके की ठंड देखने को मिलती।

पलावत ने आगे कहा कि उत्तर-पश्चिमी भारत में बारिश सामान्य से 81 प्रतिशत कम रही, जिससे सर्दी कम हुई और कोहरा भी कम हुआ। उन्होंने कहा, 'जनवरी में आमतौर पर घना कोहरा रहता है, लेकिन इस बार, खास तौर पर महीने के आखिरी 15 दिनों में कोहरा लगभग नदारद रहा है।'

शुक्रवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक यानी 9.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि इस महीने का सबसे कम तापमान 28 जनवरी को 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। महीने का सबसे ठंडा दिन साल के पहले दिन 1 जनवरी को था, जब अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था।

वातावरण में पड़ी गर्मी ने शहर की वायु गुणवत्ता में थोड़ा सुधार करने में अपना योगदान दिया, क्योंकि गर्म परिस्थिति ने प्रदूषकों को फैलाने में मदद की। जनवरी में दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 305 रहा, जो 2022 के बाद से सबसे साफ जनवरी है, जब इस महीने का औसत 279 था।

ये भी पढ़ें:दिल्ली वालों सतर्क रहना, ये किसी भी हद तक जा सकते हैं;PM ने किस मुद्दे पर चेताया
ये भी पढ़ें:दिल्ली: मेट्रो स्टेशन से चोरी गए 10 लाख के गहने, पुलिस ने आरोपियों को खोज निकाला
ये भी पढ़ें:दिल्ली फिर बढेगी ठंड! आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी; IMD का नया अपडेट

इसकी तुलना में, पिछले साल जनवरी का AQI 355 था और 2023 में 311 था। हालांकि इस बीच प्रदूषण का स्तर भी उच्च रहा और शुक्रवार का AQI 351 (बहुत खराब) दर्ज किया गया। पूर्वानुमानों के अनुसार, दिल्ली की हवा 3 फरवरी तक 'बहुत खराब' श्रेणी में बनी रहेगी, उसके बाद इसमें थोड़ा सुधार होने की उम्मीद है और इस दौरान यह 'खराब' हो सकती है।

अगला लेखऐप पर पढ़ें