इस बार 10 दिन पहले पहुंचेगा मॉनसून, दिल्ली में कब से होगी झमाझम बारिश; IMD ने दिया बड़ा अपडेट
Delhi Mausam: दिल्ली का मौसम जल्द ही बदलने वाला है। भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने बड़ी खबर दे दी है। मौसम विभाग के अनुसार, इस बार मॉनसून 10 दिन पहले दिल्ली पहुंच रहा है।

Delhi Mausam: दिल्ली की गर्मी ने लोगों को पसीना-पसीना कर दिया है। जला देने वाली दिल्ली की गर्मी से जल्द ही राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने बताया कि इस भीषण गर्मी से जूझने के दिन जल्दी ही गुजरने वाले हैं। मौसम विभाग के अनुसार, इस बार दिल्ली में मॉनसून 10 दिन पहले पहुंचने वाला है। मॉनसून पहुंचते ही दिल्ली में झमाझम बारिश होगी और तापमान में भी तेजी से गिरावट देखने को मिलेगी। आइए जानते हैं दिल्ली में मॉनसून कब पहुंचेगा।
दिल्ली कब पहुंचेगा मॉनसून
मौसम विभाग ने दिल्ली के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। आमतौर पर दिल्ली-एनसीआर में मॉनसून 30 जून को एंट्री करता है, लेकिन मौसम विभाग ने बताया कि इस बार दिल्ली में मॉनसून जल्दी पहुंच रहा है। आईएमजी के अनुसार, इस बार मॉनसून दिल्ली में जून के तीसरे सप्ताह में ही अपनी उपस्थिति दर्ज करवा सकता है। इसके बाद दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश की शुरुआत हो जाएगी और लोगों को भीषण गर्मी से निजात मिल सकती है।
मौसम विभाग ने मॉनसून को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि 19-25 जून तक दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और आखिरी में दिल्ली तक मॉनसून पहुंच आएगा। आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में मॉनसून के संकेत दिखने लगे हैं, क्योंकि दिल्ली में आर्द्रता बढ़ गई है। मौसम विभाग का कहना है कि 43 डिग्री सेल्सियस तापमान की मार झेल रहे दिल्ली वालों को बहुत जल्दी राहत मिलने वाली है।
मौसम विभाग ने दिल्ली के तापमान को लेकर भी बड़ा अपडेट दिया है। मौसम विभाग के अनुसार 14 से 17 जून तक दिल्ली में तापमान 37-42 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। इसके साथ ही हल्की से मध्यम बारिश और तेज़ हवाएँ चल सकती हैं। दिल्ली के मौसम में बदलाव होते ही तापमान तेजी से नीचे गिरेगा और लोगों को जला देने वाली गर्मी से राहत मिल जाएगी।