Hindi Newsएनसीआर न्यूज़delhi ncr weather and rain update imd prediction for next six days

दिल्ली-NCR में अभी और बारिश, 30 की स्पीड से चलेंगी हवाएं; IMD का ताजा अपडेट

दिल्ली में गुरुवार सुबह हल्की बूंदाबांदी के साथ लोगों की नींद खुली। मौसम विभाग ने अभी दो दिन और बारिश होने और तेज हवाएं चलने की भविष्यवाणी की है। बुधवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया, जो इस मौसम में सबसे अधिक था।

Subodh Kumar Mishra लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 27 Feb 2025 02:31 PM
share Share
Follow Us on
दिल्ली-NCR में अभी और बारिश, 30 की स्पीड से चलेंगी हवाएं; IMD का ताजा अपडेट

दिल्ली में गुरुवार सुबह हल्की बूंदाबांदी के साथ लोगों की नींद खुली। बुधवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया, जो इस मौसम में सबसे अधिक था।दिल्ली-एनसीआर में बृहस्पतिवार सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। कई जगहों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई है। मौसम विभाग ने 28 और 29 फरवरी को भी हल्की बारिश की होने की संभावना जताई है। इस दौरान तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

दिल्ली में बुधवार को पिछले दिन के मुकाबले तापमान में 3.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। इस वजह से अधिकतम तापमान सामान्य से 6.3 डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंच गया। लिहाजा, बुधवार को इस सीजन में पहली बार दिल्ली में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। इससे बुधवार का दिन न सिर्फ इस माह का बल्कि पिछले दो वर्ष में फरवरी में अब तक का सबसे गर्म दिन रहा है। इस वर्ष से पहले 21 फरवरी 2023 को दिल्ली में अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से 4.1 डिग्री अधिक है।

मौसम विभाग ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण शुक्रवार और शनिवार को आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है। शुक्रवार को 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की भी संभावना है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। वहीं, शनिवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 26 से 28 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 2 डिग्री गिरकर 14 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार रविवार से मौसम साफ रहेगा। रविवार को अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। सोमवार को अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री के बीच और न्यूनतम 13 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। वहीं, मंगलवार को अधिकतम तापमान 2 डिग्री नीचे गिरकर 25 से 27 डिग्री के बीच और न्यूनतम 2 डिग्री बढ़कर 15 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगी। बुधवार को तापमान और नीचे गिरेगा। अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री और न्यूनतम 13 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

फिर खराब श्रेणी में पहुंची हवा

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार गुरुवार सुबह 9 बजे AQI 260 पर पहुंचने के साथ वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में दर्ज की गई। AQI पैमाने के अनुसार, 0 से 50 के बीच का स्तर 'अच्छा', 51 से 100 के बीच का स्तर 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच का स्तर 'मध्यम', 201 से 300 के बीच का स्तर 'खराब', 301 से 400 के बीच का स्तर 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच का स्तर 'गंभीर' माना जाता है।

अगला लेखऐप पर पढ़ें