दिल्ली में कल 40 की स्पीड से चलेंगी हवाएं; इसके बाद 33 डिग्री तक जाएगा तापमान
दिल्ली में दो दिन आंशिक रूप से बादल छाए रहने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि इस हफ्ते के अंत में दिल्ली को तापमान 33 डिग्री सेल्सियस को पार कर सकता है।

Delhi Weather: राजधानी दिल्ली में बुधवार आंशिक रूप से बादल छाए रहने और तेज हवा चलने की संभावना है। मंगलवार को भी दिन भर आंशिक रूप से बादल छाए रहे और 25-35 किलो मीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं। राजधानी में मंगलवार को अधिकतम तापमान मामूली बढ़ोतरी के साथ 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस रहा, यह सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक था।
मौसम विभाग की मानें तो कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों के साथ ही हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी देखी गई। इससे इन प्रदेशों में तापमान में गिरावट आई है। दिल्ली के साथ ही एनसीआर के इलाकों पर भी इस पश्चिमी विक्षोभ का असर पड़ा है। इससे तापमान में गिरावट आई है। दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में बुधवार को छिटपुट बादल नजर आ सकते है। अधिकांश समय आसमान साफ रहेगा। इस दौरान तेज हवाएं चलेंगी जिनकी स्पीड 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटा देखी जा सकती है। यह बढ़कर 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक देखी जा सकती है। वहीं बुधवार को अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार, 6 और 7 मार्च को दिल्ली में अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। वहीं 8 और 9 मार्च को दिल्ली में अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 14 से 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया जा सकता है। दिल्ली में 10 मार्च को 31 से 33 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है।
मौसम विभाग का कहना है कि अगले 48 घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिमी भारत में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। हालांकि इसके बाद धीरे-धीरे इसमें 2 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी होगी। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तेज हवा चलने से वायु गुणवत्ता सूचकांक में भी सुधार दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, दिल्ली में शाम चार बजे एक्यूआई 148 रहा, जो मध्यम श्रेणी में आता है।