Hindi Newsएनसीआर न्यूज़delhi mausam rain and fog alert with surface winds due to western disturbances effect imd weather forecast

Delhi Weather : दिल्ली में मौसम के यूटर्न के लिए रहें तैयार, पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश के आसार

राजधानी दिल्ली के मौसम पर अगले दो दिन में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल सकता है। इसके चलते सोमवार को अलग-अलग स्थानों पर बूंदाबांदी होने की संभावना है। इससे अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज होने के आसार हैं।

Praveen Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली। हिन्दुस्तानSun, 2 Feb 2025 05:35 AM
share Share
Follow Us on
Delhi Weather : दिल्ली में मौसम के यूटर्न के लिए रहें तैयार, पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश के आसार

राजधानी दिल्ली के मौसम पर अगले दो दिन में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल सकता है। इसके चलते सोमवार को अलग-अलग स्थानों पर बूंदाबांदी होने की संभावना है। इससे अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज होने के आसार हैं। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में शनिवार का अधिकतम तापमान सामान्य से 3.9 डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया गया।

दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में शनिवार की सुबह घना कोहरा देखने को मिला। सुबह के समय घने कोहरे के चलते सफदरजंग और पालम मौसम केन्द्र में दृश्यता का स्तर शून्य से 50 मीटर तक गिर गया। इस दौरान हवा की गति थमने से कोहरा ज्यादा देर तक टिका रहा। सुबह 10 बजे के बाद कोहरा कम होने लगा और धूप निकल आई। हालांकि, दिनभर हल्की धुंध छाई रही। दिल्ली के सफदरजंग मौसम केंद्र में दिन का अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से 3.9 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रहा, यह सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। आर्द्रता का स्तर 100 से 51 फीसदी तक रहा।

मौसम विभाग का अनुमान है कि रविवार सुबह भी हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाए रहने की संभावना है। दिन में हवा की गति 4 से 8 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रहेगी। अधिकतम तापमान 23 से 25 के बीच और न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

दो इलाकों की हवा गंभीर श्रेणी में पहुंची

वहींं, राजधानी के लोगों को अभी प्रदूषित हवा से राहत मिलती नहीं दिख रही है। दिल्ली के दो इलाकों का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शनिवार को 400 के पार यानी गंभीर श्रेणी में पहुंच गया। अगले दो दिन के बीच भी वायु गुणवत्ता का स्तर इसी के आसपास रहने की संभावना है। मौसम के अलग-अलग कारकों की वजह से दिल्ली के लोगों को लगातार प्रदूषित हवा में सांस लेनी पड़ रही है।

अगला लेखऐप पर पढ़ें