Hindi Newsएनसीआर न्यूज़Delhi mausam may change again cloudy weather, mist, Strong Surface Winds, Light rain warning know next 6 days forecat

दिल्ली में फिर बदलने वाली है फिजा! बादल-बारिश और तेज हवाओं वाला अलर्ट; अगले 6 दिन कैसा हाल

राजधानी दिल्ली में रविवार से मौसम में फिर बदलाव होने की संभावना है। अगले कुछ दिन तक सुबह हल्की धुंध और दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के आसार हैं। शनिवार को दिनभर आसमान साफ रहा और हवा चली।

Praveen Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली। हिन्दुस्तानSun, 9 March 2025 05:55 AM
share Share
Follow Us on
दिल्ली में फिर बदलने वाली है फिजा! बादल-बारिश और तेज हवाओं वाला अलर्ट; अगले 6 दिन कैसा हाल

राजधानी दिल्ली में रविवार से मौसम में फिर बदलाव होने की संभावना है। अगले कुछ दिन तक सुबह हल्की धुंध और दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के आसार हैं। शनिवार को दिनभर आसमान साफ रहा और हवा चली। हालांकि पहले के दिनों की अपेक्षा हवा की रफ्तार कम रही। आने वाले दिनों में 6 से 8 किलोमीटर की रफ्तार से उत्तरी पूर्वी व पूर्वी हवा चलने की संभावना है। तापमान में बढोतरी भी हो सकती है।

दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान शनिवार को 31.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, यह सामान्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस अधिक था। वहीं, न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सिसय दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस कम था। मौसम विभाग के अनुसार रविवार सुबह हल्की धुंध छाए रहने और आंशिक रूप से बादल छाने की संभावना है। मौसम विभाग ने रविवार को अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 32 और 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है।

इस दौरान शनिवार शाम 6 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 158 रहा जो, ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।बता दें कि, एक्यूआई शून्य से 50 के बीच अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है।

delhi weather

6 दिन के मौसम का अनुमान

9 मार्च 2025 :- सुबह में कोहरा छाए रहने की संभावना है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।

10 मार्च 2025 :- सुबह में कोहरा छाए रहने की संभावना है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।

11 मार्च 2025 :- सुबह में कोहरा छाए रहने की संभावना है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। तेज हवाएं (20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की गति) चलेंगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।

12 मार्च 2025 :- सुबह में कोहरा छाए रहने की संभावना है। आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। तेज हवाएं (20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की गति) चलेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।

13 मार्च 2025 :- आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। इस दौरान अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।

14 मार्च 2025 :- आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। बहुत हल्की बारिश/बूंदाबांदी। इस दौरान अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।

 

अगला लेखऐप पर पढ़ें