Hindi Newsएनसीआर न्यूज़delhi mausam light rain strong winds on today morning imd predict more drizzle weather report

दिल्ली में वापसी को तैयार ठंड? आज सुबह-सुबह कई इलाकों में बारिश, आगे कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

Delhi Weather: दिल्ली में पिछले कई दिनों से तेज धूप सर्दी के मौसम में गर्मी का अहसास करा रही है। गुरुवार सुबह इससे थोड़ी राहत मिली है। जिस समय लोग आराम से सो रहे थे तब राजधानी में हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चली।

Sneha Baluni हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 20 Feb 2025 07:30 AM
share Share
Follow Us on
दिल्ली में वापसी को तैयार ठंड? आज सुबह-सुबह कई इलाकों में बारिश, आगे कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

Delhi Weather: दिल्ली में पिछले कई दिनों से तेज धूप सर्दी के मौसम में गर्मी का अहसास करा रही है। गुरुवार सुबह इससे थोड़ी राहत मिली है। जिस समय लोग आराम से सो रहे थे तब राजधानी में हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चली। पश्चिमी विक्षोभ के चलते हल्की बरसात हुई है। इससे तापमान में भी कमी आने की संभावना है। मौसम विभाग ने 20 से 30 किलो मीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक दोपहर बाद बूंदाबांदी के आसार हैं।

पश्चिमी विक्षोभ से मौसम बदला

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली का अधिकतम तापमान गुरुवार को अधिकतम 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में यह बदलाव होने की संभावना है। बुधवार को मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार हवाओं की गति शांत थी। दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहे। बुधवार को अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया यह सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक था। और न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया यह सामान्य से .6 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। हल्की बूंदाबांदी से लोगों को अचानक बढ़ी गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।

कल से साफ हो जाएगा मौसम

आईएमडी के एक अधिकारी ने बताया, 'पूरे दिन बादल छाए रहेंगे और दोपहर तक बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है।' तेज हवाएं चलेंगी और इनकी गति 20-30 किमी/घंटा की तक पहुंच जाएगी। अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की उम्मीद है। 21 फरवरी से आसमान साफ ​​हो जाएगा, जिससे तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होगी। दिल्ली में बारिश उत्तरी पाकिस्तान पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण होने वाले व्यापक मौसम पैटर्न का हिस्सा है।

फरवरी में दूसरी बार बारिश

स्काईमेट वेदर के अनुसार, 'इस महीने में दूसरी बार सर्दियों के मौसम में बारिश की संभावना है। इससे पहले 4 और 5 फरवरी को 0.5 मिमी बारिश हुई थी। फरवरी का आधा महीना बीत जाने के बाद भी, दिल्ली में सामान्य 21.5 मिमी से काफी कम बारिश हुई है।' इस बार बारिश की संभावना करीब 5 मिमी है। गुरुवार सुबह कई इलाकों में बारिश हो चुकी है। दोपहर में और बारिश की संभावना है।

अगला लेखऐप पर पढ़ें