Notification Icon
Hindi Newsएनसीआर न्यूज़delhi mausam ki jankari rain with thunder today weekend ka haal imd weather prediction

Delhi Weather: दिल्ली पर मॉनसून मेहरबान, आज तेज बारिश को रहें तैयार; वीकेंड पर कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

Delhi Weather: दिल्ली पर मॉनसून की मेहरबानी जारी है। गुरुवार को राजधानी के कई हिस्सों में गुरुवार शाम जमकर बादल बरसे। जिसके बाद जलभराव ने लोगों को परेशान किया। मौसम विभाग ने शुक्रवार को गरज और चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है।

Sneha Baluni लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 6 Sep 2024 12:06 AM
share Share

Delhi Weather: दिल्ली में एक बार फिर मॉनसून सक्रिय हो चुका है। राजधानी के कई हिस्सों में गुरुवार शाम जमकर बादल बरसे। इससे हुए जलभराव के कारण कई इलाकों में यातायात प्रभावित रहा। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए हल्की से मध्यम स्तरीय बारिश की संभावना जताई है। सुबह 8.30 बजे सुबह तक राजधानी के कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई। इसके बाद शाम 5.30 बजे तक राजधानी के कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को राजधानी में गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इस बीच अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। बुधवार को अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री रहा।

आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने दिल्ली में शुक्रवार को बादल छाए रहने और मध्यम तीव्रता की बारिश होने की संभावना जताई है। विभाग ने बताया कि राजधानी में शुक्रवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 33 और 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, दिल्ली में 24 घंटे का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शाम चार बजे 83 दर्ज किया गया, जो कि ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है।

अगले सात दिनों का हाल

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को मध्यम बारिश होगी। वीकेंड पर मौसम मेहरबान रहेगा। शनिवार को जहां मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं रविवार को हल्की बारिश के आसार हैं। अगले हफ्ते की शुरुआत में बारिश की गतिविधियों पर ब्रेक लग सकता है। सोमवार को आशमान साफ रहेगा। मंगलवार को भी साफ आसमान लोगों को उमस और गर्मी का अहसास करा सकता है। इसके बाद बारिश दिल्ली में फिर दस्तक देगी। बुधवार और गुरुवार को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

128 दिन साफ हवा में ली सांस

वहीं, दिल्ली सरकार की एक रिपोर्ट के अनुसार, राजधानी के लोगों ने 2024 के पहले छह महीनों में 128 दिनों तक साफ हवा में सांस ली। दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) की रिपोर्ट में बताया गया कि जनवरी-जुलाई, 2024 की अवधि के दौरान 'अच्छे दिन' 128 थे। रिपोर्ट में बताया गया है कि एक अगस्त से 20 अगस्त तक 'अच्छे दिनों' की संख्या 20 रही। वहीं वायु गुणवत्ता के संदर्भ में 'अच्छे दिनों' की संख्या 2018 में 159 से बढ़कर 2023 में 206 हो गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें