Notification Icon
Hindi Newsएनसीआर न्यूज़delhi mausam ki jankari light rainfall today imd yellow alert 3 days weather prediction

Delhi Weather: दिल्ली में जारी रहेगा बारिश का दौर, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; 13 सितंबर तक का हाल

Delhi Weather: दिल्ली परमौसम की मेहरबानी फिलहाल जारी रहेगी। राजधानी में अबतक 42 प्रतिशत ज्यादा बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग ने मंगलवार को हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं अगले दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

Sneha Baluni हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 10 Sep 2024 12:07 AM
share Share

Delhi Weather: दिल्ली पर इस बार मॉनसून की मेहरबानी जारी है। अबतक 42 प्रतिशत ज्यादा बारिश हो चुकी है। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में अबतक 911 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश दर्ज की जा चुकी है, जबकि मॉनसून की वापसी में अभी लगभग दो सप्ताह का समय बचा हुआ है। राजधानी में सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

मंगलवार को हल्की बारिश का अनुमान

आईएमडी ने मंगलवार को दिल्ली में आमतौर पर बादल छाए रहने तथा हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 34 और 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शाम चार बजे 117 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।

बुधवार और गुरुवार के लिए येलो अलर्ट

राजधानी दिल्ली में अभी बारिश और बादल का मौसम बना रहेगा। मौसम विभाग ने बुधवार और गुरुवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। सोमवार को भी दिल्ली के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में सुबह से ही बादल छाए रहे। बारिश के चलते बनी नमी की धुंध सोमवार को भी दिल्ली के आसमान पर छाई रही। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में दिन का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जो कि सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है। जबकि न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से एक डिग्री कम है। गौरतलब है कि येलो अलर्ट का मतलब होता है कि घर से बाहर निकलते समय मौसमी गतिविधियों को अवश्य देख लें।

आमतौर पर 23 सितंबर तक रहता है मॉनसून

दिल्ली में मॉनसून की बारिश का आंकड़ा 911 मिलीमीटर से ज्यादा तक पहुंच चुका है। यहां आमतौर पर मॉनसून की वापसी 23 सितंबर के आसपास होती है। इसलिए माना जा सकता है कि अभी दो सप्ताह तक और मॉनसून की बारिश होगी। इस बाबत मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार मॉनसून की बारिश का आंकड़ा इस बार एक हजार मिलीमीटर से ज्यादा हो सकता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें