Hindi Newsएनसीआर न्यूज़delhi mausam ka hal temperature dips cloudy sky today 36 kmp wind speed weather report

दिल्ली में बारिश से गिरा तापमान, आज भी छाए रहेंगे बादल; 36 की स्पीड से चलेगी हवा, अगले 7 दिनों का हाल

Delhi Weather: राजधानी दिल्ली के मौसम में बदलाव का दौर फिलहाल जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार इस हफ्ते और अगले हफ्ते भी आंशिक रूप से तो कभी सामान्य रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। 27 फरवरी को फिर तेज हवा और सामान्य रूप से बादल छाए रहने की संभावना है।

Sneha Baluni लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 22 Feb 2025 06:59 AM
share Share
Follow Us on
दिल्ली में बारिश से गिरा तापमान, आज भी छाए रहेंगे बादल; 36 की स्पीड से चलेगी हवा, अगले 7 दिनों का हाल

Delhi Weather: राजधानी दिल्ली के मौसम में बदलाव का दौर फिलहाल जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार इस हफ्ते और अगले हफ्ते भी आंशिक रूप से तो कभी सामान्य रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। 27 फरवरी को फिर तेज हवा और सामान्य रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि 27 फरवरी को हल्की बारिश के साथ 20 से 30 किलो मीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है।

शुक्रवार को भी दिन भर बादल छाए रहे लेकिन तापमान में कोई विशेष अंतर देखने को नहीं मिला। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री दर्ज किया गया यह सामान्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री दर्ज किया गया और यह सामान्य से .5 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। दिल्ली में फरवरी के अंत तक तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।

36 की स्पीड से चलेगी हवा

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने शनिवार सुबह धुंध छाए रहने और दिन में साफ और गर्म मौसम का अनुमान लगाया है। सापेक्ष आर्द्रता वर्तमान में 36 प्रतिशत है और हवा की गति 36 किमी/घंटा है। गुरुवार को पश्चिमी विक्षोभ के चलते दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश हुई थी। जिसकी वजह से हवा में सुधार आया है।

अगले सात दिनों का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, शनिवार को आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। रविवार को भी बादलों की आवाजाही रहेगी। सोमवार और मंगलवार को मौसम साफ रहेगा। बुधवार को छिटपुट बादल रहेंगे। गुरुवार और शुक्रवार को आसमान में बादलों का डेरा रह सकता है।

अगला लेखऐप पर पढ़ें