Hindi Newsएनसीआर न्यूज़delhi mausam ka hal pakistan connection of decreasing temperature weather forecast

दिल्ली में ठंडी हवाओं का पाकिस्तान कनेक्शन, एक और वजह से बढ़ी ठंड; अगले 3 दिन मौसम कैसा

  • Delhi Weather Forecast: बुधवार को दिल्ली में तेज ठंडी हवाओं का दौर शुरू हो गया। इन हवाओं के कारण दिल्ली के तापमान में गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली-एनसीआर में बढ़ती ठंड की दो वजहें सामने आई हैं।

Mohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, रांचीThu, 6 March 2025 10:09 AM
share Share
Follow Us on
दिल्ली में ठंडी हवाओं का पाकिस्तान कनेक्शन, एक और वजह से बढ़ी ठंड; अगले 3 दिन मौसम कैसा

Delhi Weather Forecast: गुरुवार को दिल्ली-एनसीआर में लोगों को ठंड बढ़ने का एहसास हुआ। दिल्ली का मौसम एक रात पहले से ही बदलना शुरू हो गया था। ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरवाट देखने को मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली का तापमान और नीचे जाएगा। दिल्ली में तेज ठंडी हवाओं के पीछे पाकिस्तान कनेक्शन भी सामने आया है। भारतीय मौसम विभाग ने राजधानी में ठंड बढ़ने की एक और वजह बताई है। आइए जानते हैं

दिल्ली में ठंड का पाकिस्तान कनेक्शन

भारतीय मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इस पश्चिमी विक्षोभ के कारण तेज हवाएं पाकिस्तान से भारत की तरफ चल रही हैं। यही वजह है कि बुधवार से ही तेज हवाएं दिल्ली और दूसरे राज्यों तक चल रही हैं। इन हवाओं के कारण दिल्ली के तापमान में गिरावट देखने को मिली है। मौसम विभाग ने बताया कि पाकिस्तान से आ रही तेज और ठंडी हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। इसके साथ ही अधिकतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।

दिल्ली में बढ़ी ठंड की एक और वजह

पश्चिमी विक्षोभ के कारण तेज चलने वाली हवाएं हिमाचल और उत्तराखंड के बर्फीले पहाड़ों से होकर गुजर रही हैं। इन हवाओं का असर राजधानी दिल्ली तक देखने को मिल रहा है। इन हवाओं के कारण भी दिल्ली का तापमान गिर रहा है।

भारतीय मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ों पर बर्फबारी के अलर्ट के कारण, दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में सुबह और शाम का मौसम ठंडा हो गया है। पहाड़ों पर बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों के मौसम पर भी पड़ रहा है, जिससे दिल्ली और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश और ठंडी हवाएं भी चल रही हैं।

दिल्ली में आज का मौसम

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान 10-13 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की उम्मीद है, जबकि अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, साथ ही तेज हवाएं और शाम को ठंड का अनुमान है। दिल्ली की सापेक्ष आर्द्रता 7 प्रतिशत है और हवा की रफ्तार 7 किमी प्रति घंटा है।

अगला लेखऐप पर पढ़ें