Hindi Newsएनसीआर न्यूज़delhi mausam 3 days imd rain drizzle alert know weather condition on holi western disturbance mercury dip

दिल्ली-NCR में आज से बदलेगा मौसम, 3 दिन बरसेंगे बादल; होली पर कैसा रहेगा हाल

Delhi Weather: राजधानी में आज से अगले दो दिनों के बीच एक पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल सकता है। इसके चलते दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में बादल छाने और कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने के आसार हैं। इससे अधिकतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है

Sneha Baluni हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 13 March 2025 06:59 AM
share Share
Follow Us on
दिल्ली-NCR में आज से बदलेगा मौसम, 3 दिन बरसेंगे बादल; होली पर कैसा रहेगा हाल

Delhi Weather: राजधानी में आज से अगले दो दिनों के बीच एक पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल सकता है। इसके चलते दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में बादल छाने और कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने के आसार हैं। इससे अधिकतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है। कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के चलते इस बार जनवरी और फरवरी सामान्य से ज्यादा गर्म रहे हैं। मार्च में भी अभी तक मौसम का यही रुख देखने को मिल रहा है।

दिल्ली के सफदरजंग मौसम केन्द्र में अधिकतम तापमान आमतौर पर सामान्य से तीन से चार डिग्री तक कम रहा है। बुधवार को भी दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में सुबह से ही तेज धूप निकली। इसके चलते अधिकतम तापमान में तेजी से इजाफा हुआ।

दिल्ली के सफदरजंग मौसम केन्द्र में अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 4.6 डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.1 डिग्री ज्यादा है। यहां पर आर्द्रता का स्तर 92 से 28 फीसदी तक रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन दिनों के बीच दिल्ली के मौसम पर एक पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा। इसके चलते अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की संभावना जताई है।

लगातार खराब श्रेणी में राजधानी की हवा

मौसम के अलग-अलग कारकों की वजह से दिल्ली की हवा लगातार खराब श्रेणी में बनी हुई है। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, बुधवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 228 अंक पर रहा। इस स्तर की हवा को खराब श्रेणी में रखा जाता है। अगले दो दिनों के बीच भी वायु गुणवत्ता का स्तर इसी के आसपास रहने की संभावना है।

अगले सात दिन कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, गुरुवार को गरज और आंधी के साथ दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बारिश हो सकती है। शुक्रवार और शनिवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान हल्की बारिश होने के आसार हैं। रविवार को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। सोमवार को मौसम बदल जाएगा और तेज धूप निकलेगी। मंगलवार और बुधवार को धूप निकली रहेगी। जिससे एक बार फिर तापमान बढ़ेगा।

अगला लेखऐप पर पढ़ें