Hindi Newsएनसीआर न्यूज़delhi mausam 2 days relief high temperature will trouble people 35kmp speed wind blow weather report

Delhi Weather: दिल्ली में अगले दो दिन राहत, फिर सहनी होगी प्रचंड गर्मी; 35 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

Delhi Weather: दिल्ली में अगले दो दिनों के बीच हवा की गति तेज रहने की संभावना है। इससे तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जाएगी। हालांकि, फिर गर्मी बढ़ने के आसार हैं। इस बीच, गुरुवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा।

Sneha Baluni हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 28 March 2025 06:06 AM
share Share
Follow Us on
Delhi Weather: दिल्ली में अगले दो दिन राहत, फिर सहनी होगी प्रचंड गर्मी;  35 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

Delhi Weather: दिल्ली में अगले दो दिनों के बीच हवा की गति तेज रहने की संभावना है। इससे तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जाएगी। हालांकि, फिर गर्मी बढ़ने के आसार हैं। इस बीच, गुरुवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में गुरुवार को तेज धूप निकली रही। इस दौरान दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में दिन का अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो कि सामान्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। यहां पर आर्द्रता का स्तर 80 से 20 फीसदी तक रहा।

एक दिन पहले की तुलना में अधिकतम तापमान लगभग ढाई डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि शुक्रवार को दिल्ली में हवा की रफ्तार 15 से 25 किलोमीटर तक रहेगी। बीच-बीच में हवा की गति 35 किलोमीटर तक भी पहुंच सकती है। इन कारणों से दिल्ली के अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।

आईएमडी अधिकारियों ने कहा कि अगले कुछ दिनों में दिल्ली में तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है, जिससे लू जैसी स्थिति की संभावना कम हो जाएगी। एक अधिकारी ने कहा, "शुक्रवार को, हम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की उम्मीद कर रहे हैं। हम शुक्रवार के बाद दिन के समय तेज सतही हवाएं चलने की संभावना है।" आईएमडी ने शुक्रवार तक पश्चिम-उत्तरपश्चिम दिशा में हवा की गति 20-30 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान लगाया है, जो वर्तमान में लगभग 15 किमी प्रति घंटे है।

खराब श्रेणी में पहुंची हवा

मौसम के इन कारकों के चलते दिल्ली की हवा लगातार खराब बनी हुई है। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक शुक्रवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 259 अंक पर रहा। इस स्तर की हवा को खराब श्रेणी में रखा जाता है। अगले दो दिनों के बीच वायु गुणवत्ता का स्तर इसी के आसपास रहने के आसार हैं।

अगला लेखऐप पर पढ़ें