Hindi Newsएनसीआर न्यूज़Delhi ka Mausam Today Latest Update 16 to 22 March Heat Temperature Increase IMD Weather Forecast

दिल्ली में अब भीषण गर्मी के लिए हो जाइए तैयार, IMD का नया अपडेट; 36 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान

  • मौसम विभाग ने बताया कि रविवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 2.9 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है।

Aditi Sharma लाइव हिन्दुस्तानSun, 16 March 2025 11:18 AM
share Share
Follow Us on
दिल्ली में अब भीषण गर्मी के लिए हो जाइए तैयार, IMD का नया अपडेट; 36 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान

दिल्ली में पिछले 2-3 दिन हुई रुक-रुक कर बारिश के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली थी लेकिन अब एक बार फिर मौसम बदलने वाला है और लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने एक हफ्ते का पूर्वानुमान जारी किया है जिसमें अधिकतम तापमान 36 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान जताया गया है। इसके अलावा न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि दर्ज की जा सकती है। हालांकि आज यानी रविवार को मौसम विभाग ने हल्की बारिश होने की आशंका भी जताई है।

मौसम विभाग ने बताया कि रविवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 2.9 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। आईएमडी ने कहा कि आज दिन में बादल छाए रहने, हल्की बारिश होने और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। वहीं 17 और 18 मार्च को दिन के समय तेज सतही हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 31-32 डिग्री के आसपास रह सकता है।

वहीं 19 और 20 मार्च आसमान में बादल छाए रह सकते हैं जबकि 21 और 22 मार्च को आसमान साफ रहेगा। वहीं बात करें तापमान की तो 19 मार्च को न्यूनतम और अधिकतम तापमान 18 और 34 डिग्री जबकि 20 मार्च को 19 और 36 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। इसके अलावा 21 और 22 को ये 19 और 34 डिग्री के आसपास रह सकता है। बता दें, देश के मैदानी इलाकों में मार्च में ही प्रचंड गर्मी पड़ने लगी है। दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 4.1 डिग्री अधिक है।

दिल्ली में शुक्रवार शाम को तेज हवा के साथ बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, अब भी दिल्ली का अधिकतम, न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन से चार डिग्री ज्यादा बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, मौसम की इन गतिविधियों के चलते अभी दिल्ली का अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस तक बना रहेगा। सितंबर के बाद एक्यूआई 100 अंक से नीचे आया

दिल्ली और आसपास के इलाके में तेज हवा के साथ हुई हल्की बारिश ने वायु गुणवत्ता पर खासा असर डाला है। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक शनिवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 85 के अंक पर रहा। पिछले साल सितंबर महीने के बाद यह पहला मौका है जब सूचकांक 100 से नीचे आया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।