Hindi Newsएनसीआर न्यूज़Delhi IMD Weather Update Very Dense Fog Rainfall Thunderstorm 2 Days Cold Day Warning 3 days Yellow Alert

दिल्ली में होगा घने कोहरे के साथ बारिश का डबल अटैक, 2 दिन कोल्ड डे अलर्ट, IMD का ताजा अपडेट

  • Delhi IMD Weather Update: राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई और 25 ट्रेन अपने निर्धारित समय से देरी से चलीं।

Aditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 7 Jan 2025 10:38 PM
share Share
Follow Us on
दिल्ली में होगा घने कोहरे के साथ बारिश का डबल अटैक, 2 दिन कोल्ड डे अलर्ट, IMD का ताजा अपडेट

Delhi IMD Weather Update: दिल्ली में ठंड बढ़ती जा रही है। मौसम विभाग लगातार घने कोहरे की चेतावनी दे रहा है। इसका असर यातायात पर भी पड़ रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा दो दिन बारिश की चेतावनी भी दी है। राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई और 25 ट्रेन अपने निर्धारित समय से देरी से चलीं। मौसम विभाग के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा, "सुबह पांच से साढ़े पांच बजे के बीच पालम में घने कोहरे के बीच न्यूनतम दृश्यता 150 मीटर रही और उत्तर-पश्चिमी हवाएं 11-13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं और दृश्यता धीरे-धीरे बढ़कर सुबह साढ़े आठ बजे तक 700 मीटर हो गई।" मौसम विभाग के अनुसार सफदरजंग में न्यूनतम दृश्यता 500 मीटर थी। एक अधिकारी ने बताया कि कोहरे के कारण सुबह छह बजे तक कुल 25 ट्रेन अपने निर्धारित समय से देरी से चलीं। आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में न्यूनतम तापमान बढ़कर 10.5 डिग्री सेल्सियस हो गया, जो सामान्य से 3.6 डिग्री अधिक है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस था।

दो दिन कोल्ड डे का अलर्ट

मौसम विभाग ने 8 जनवरी यानी बुधवार के लिए कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है। इसी के साथ घने कोहरे की चेतावनी देते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 16 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। इसके अलावा 9 जनवरी को भी कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं घना से बहुत घना कोहरे की चेतावनी देते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आ सकती है। न्यूनतम तापमान जहां 6 डिग्री पहुंच सकता है तो वहीं अधिकतम तापमान 16 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। 10 जनवरी को भी घने से बहुत घने कोहरे की चेतावनी देते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 5 डिग्री और अधिकतम तापमान 18 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।

दो दिन बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने 11 और 12 जनवरी को बारिश की चेतावनी दी है। हालांकि तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है। न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 16 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। इसके बाद 13 जनवरी को न्यूनतम तापमान और एक डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है और यह 9 डिग्री तक पहुंच सकता है।

भाषा से इनपुट

अगला लेखऐप पर पढ़ें