Hindi Newsएनसीआर न्यूज़delhi congress leader said no diffrence between bjp and aap govt

दिल्ली में भाजपा राज में भी वही हो रहा है जो आप सरकार में होता था, कांग्रेस नेता को किस बात की चिंता

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने दिल्ली की नई भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। यादव ने कहा कि दिल्ली में भाजपा के राज में भी वही हो रहा है, जो आम आदमी पार्टी की सरकार के दौरान होता था। कहा कि सरकार ने विधानसभा सत्र के तीसरे दिन भी जनता से किए वादों को लेकर कोई काम नहीं किया।

Subodh Kumar Mishra लाइव हिन्दुस्तान, वार्ता, नई दिल्लीThu, 27 Feb 2025 09:31 PM
share Share
Follow Us on
दिल्ली में भाजपा राज में भी वही हो रहा है जो आप सरकार में होता था, कांग्रेस नेता को किस बात की चिंता

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने दिल्ली की नई भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। यादव ने कहा कि दिल्ली में भाजपा के राज में भी वही हो रहा है, जो आम आदमी पार्टी की सरकार के दौरान होता था। कहा कि सरकार ने विधानसभा सत्र के तीसरे दिन भी जनता से किए वादों को लेकर कोई काम नहीं किया। यादव ने कहा कि शराब घोटाले के अलावा कैग की 13 अन्य रिपोर्ट को सदन में नहीं रखना, भाजपा की मंशा पर सवालिया निशान उठता है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली सरकार द्वारा बची हुई कैग की रिपोर्टों को सदन के पटल पर न रखकर सच्चाई को छुपाना भाजपा और आम आदमी पार्टी (आप) की आपसी मिलीभगत को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि शराब घोटाले को लेकर कैग की रिपोर्ट पर विस्तृत चर्चा करने के लिए प्रदेश सरकार की निष्क्रियता से स्पष्ट है कि भाजपा नेता आबकारी नीति लागू होने में हुए अनैतिक लाभ के हिस्सेदार थे। सवाल किया कि कहीं अन्य रिपोर्टों को इसलिए तो सदन के पटल पर नहीं रखा जा रहा है, क्योंकि उन विभागों में हुए भ्रष्टाचार में भी भाजपा की मिलीभगत हो।

उन्होंने कहा कि भाजपा के दिल्ली में सत्तासीन होने के बाद भी वही हो रहा है, जो आप की सत्ता के दौरान होता था। पहले भाजपा विधायक बाहर होते थे और अब आप के विधायक सदन के बाहर हैं। कहीं यह आपसी लड़ाई जनता से कैग रिपोर्टों की सच्चाई छुपाने की प्रक्रिया तो नहीं है। तीन दिनों में ऐसा कुछ भी नहीं हुआ, जिसका दिल्ली की जनता को इंतजार है।

ये भी पढ़ें:CAG रिपोर्ट की जांच PAC करेगी, 3 महीने में सब साफ हो जाएगा; BJP नेता का दावा
ये भी पढ़ें:दिल्ली विधानसभा के उपाध्यक्ष बनाए गए मोहन सिंह बिष्ट, मुस्तफाबाद से हैं विधायक

यादव ने कहा कि आप की सरकार के भ्रष्टाचार को लेकर कैग की 13 अन्य रिपोर्ट जो दिल्ली जल बोर्ड, डीटीसी, बिजली, स्कूल निर्माण, प्रदूषण नियंत्रण पर खर्चा, सार्वजनिक उपक्रमों में आशा वर्कर, आशा किरण, मिड डे मील, राशन, मौहल्ला क्लीनिक, स्वास्थ्य आदि विभागों की है, भाजपा सरकार उन्हें दिल्ली की जनता के सामने क्यों नहीं ला रही है। उन्होंने कहा कि तीन दिनों के विधानसभा सत्र में भाजपा सरकार ने दिल्ली की जनता से किए गए वादों की चर्चा तक नहीं हुई। कहीं दिल्ली की जनता अन्य भाजपा शासित राज्यों की भांति ठगी तो नहीं गई।

उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक काम करने की बजाय विधानसभा और दिल्ली के क्षेत्रों के नाम बदलने की बात कर रहे हैं। नजफगढ़ का नाम बदलकर नाहरगढ़, मुस्तफाबाद का नाम बदलकर शिवपुरी और मोहम्मदपुर का नाम बदलकर माधोपुरम रखने की मांग कर रहे हैं।

अगला लेखऐप पर पढ़ें