Hindi Newsएनसीआर न्यूज़delhi cm rekha gupta call herself elder sister and parvesh verma younger brother

बड़ी बेटी को दी जाती हैं चीजें, भाई-बहन मिलकर करेंगे काम; साहिब सिंह वर्मा की जयंती पर CM रेखा का बड़ा बयान

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शनिवार को पूर्व सीएम साहिब सिंह वर्मा के जन्मदिन पर शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने एक बड़ा बयान दिया। सीएम ने खुद को बड़ी बहन और प्रवेश वर्मा को छोटा भाई बताया। उन्होंने कहा कि हम दोनों ने साथ में स्कूल पढ़ा है।

Sneha Baluni लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 15 March 2025 01:12 PM
share Share
Follow Us on
बड़ी बेटी को दी जाती हैं चीजें, भाई-बहन मिलकर करेंगे काम; साहिब सिंह वर्मा की जयंती पर CM रेखा का बड़ा बयान

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शनिवार को पूर्व सीएम साहिब सिंह वर्मा के जन्मदिन पर शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने एक बड़ा बयान दिया। सीएम ने खुद को बड़ी बहन और प्रवेश वर्मा को छोटा भाई बताया। उन्होंने कहा कि हम दोनों ने साथ में स्कूल पढ़ा है। अब सरकार में बड़ी बहन सीएम है और भाई मंत्री है। उन्होंने कहा कि घर में भी बड़ी बेटी को चीजें दे दी जाती हैं। सीएम ने कहा कि वह पूर्व सीएम साहिब सिंह के आदर्शों से प्रेरित हैं।

बड़ी बेटी को दे दी जाती हैं चीजें

सीएम गुप्ता साहिब सिंह वर्मा की जयंती के कार्यक्रम में पहुंची। यहां उन्होंने कहा, 'सौभाग्य की बात है कि उनकी बेटी सीएम और बेटा मंत्री हैं। इसका उल्टा भी हो सकती था। मैं मंत्री और प्रवेश सीएम होते। लेकिन हमारे यहां परंपरा है कि कोई भी बड़ी चीज बड़ी बेटी को पहले दी जाती है।' उन्होंने कहा कि मुझे बचपन से हाँ साहिब सिंह वर्मा का आशीर्वाद मिला है।

शालीमार बाग से ही चुना गया सीएम

दिल्ली सीएम ने कहा, 'मेरा कई बार प्रार्थना सभा में आना हुआ। लेकिन यह नहीं सोचा था कि इस रूप में यहां आउंगी। मुझे बचपन से ही साहिब सिंह वर्मा का आशीर्वाद मिला है। आज दिल्ली में भाजपा की सरकार बनी है और सालीमार बाग के विधायक को सीएम चुना गया तो कहानी वहीं से शुरू हुई है। पहले साहिब सिंह वर्मा और अब रेखा। मैं और प्रवेश जी एक ही स्कूल में थे। हम दोनों भाई-बहन मिलकर काम करेंगे। मैं सोचती हूं मुझे कैसे नेता बनना चाहिए। मैं उनके जैसा नेता बनना चाहती हूं।'

15 मार्च को हुआ था जन्म

साहिब सिंह वर्मा का जन्म 15 मार्च 1943 को मुंडका गांव के एक किसान परिवार में हुआ था। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत आरएसएस कार्यकर्ता के तौर पर की। 1977 में नगर निगम का चुनाव लड़ा और पार्षद चुने गए। इसके बाद 1993 में वे दिल्ली सरकार में शिक्षा और विकास मंत्री रहे। 1996 में भ्रष्टाचार के एक मामले में मदन लाल खुराना का नाम आने के बाद जब उन्होंने इस्तीफा दिया तो साहिब सिंह को दिल्ली का सीएम बनाया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।