Notification Icon
Hindi Newsएनसीआर न्यूज़Delhi BJP chief challenges Kejriwal Sudhanshu Trivedi also reiterates his point

दिल्ली बीजेपी प्रमुख ने केजरीवाल को दी चुनौती, सुधांशू त्रिवेदी ने भी दोहराई बात

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जबसे अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा की है तब से लगातार राजनीतिक बयानबाजियां हो रही हैं। दिल्ली बीजेपी प्रमुख ने इस बीच केजरीवाल को चुनौती दे दी है। उनकी बात को सुधांशू त्रिवेदी ने भी दोहराया।

Ratan Gupta भाषा, नई दिल्लीSun, 15 Sep 2024 02:57 PM
share Share

आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की घोषणा के बाद से तमाम नेताओं ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी है। इस कड़ी में दिल्ली बीजेपी प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा का नाम भी शामिल हो गया है। उन्होंने केजरीवाल को खुली चुनौती दी है। सचदेवा ने कहा कि केजरीवाल को इस्तीफा देने के लिए दो दिन की क्या जरूरत है? वे दो दिन बाद यू-टर्न लेंगे और कहेंगे कि उनके विधायकों ने उन्हें मुख्यमंत्री पद पर बने रहने के लिए कहा है। इससे अच्छा तो... इस तरह उन्होंने अरविंद केजरीवाल को चुनौती दी है। जानिए सचदेवा ने केजरीवाल के लिए क्या कहा…

सचदेवा ने दी केजरीवाल को चुनौती

वीरेंद्र सचदेवा ने चुनौती देते हुए कहा कि वे तुरंत पूरे मंत्रिमंडल के साथ इस्तीफा दें और जल्द चुनाव की मांग करें। सचदेवा बोले कि अगर नवंबर में दिल्ली में विधानसभा चुनाव होते हैं तो देश की राजधानी के लोग केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को करारा जवाब देंगे। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को नाटक करने के बजाय तुरंत दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए और विधानसभा भंग करने की सिफारिश करनी चाहिए।

सचदेवा के शब्दों को सुधांशू त्रिवेदी ने दोहराया

सचदेवा के शब्दों को दोहराते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि अगर केजरीवाल दिल्ली में जल्द चुनाव चाहते हैं तो उन्हें पहले विधानसभा भंग करने की सिफारिश करनी चाहिए। सुधांशू ने कहा कि केजरीवाल अब भी मुख्यमंत्री हैं और उनकी पार्टी को दिल्ली विधानसभा में भारी बहुमत प्राप्त है। अगर वे चुनाव कराना चाहते हैं तो वे कैबिनेट की बैठक बुलाकर विधानसभा भंग करने की सिफारिश कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि अगर नवंबर में दिल्ली में विधानसभा चुनाव होते हैं तो राष्ट्रीय राजधानी के लोग केजरीवाल और आम आदमी पार्टी (आप) को करारा जवाब देंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें