Hindi Newsएनसीआर न्यूज़delhi assembly session kapil mishra in sanskrit anil jha in maithili took oath

धोती-कुर्ता और पाग पहन AAP विधायक अनिल झा ने मैथिली में ली शपथ

दिल्ली विधानसभा का सत्र आज से शुरू हो गया है। सत्र की शुरुआत से पहले उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने भाजपा विधायक अरविंदर सिंह लवली को प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाई। अब वे दिल्ली के नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिला रहे हैं।

Sneha Baluni लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 24 Feb 2025 12:09 PM
share Share
Follow Us on
धोती-कुर्ता और पाग पहन AAP विधायक अनिल झा ने मैथिली में ली शपथ

दिल्ली विधानसभा का सत्र आज से शुरू हो गया है। सत्र की शुरुआत से पहले उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने भाजपा विधायक अरविंदर सिंह लवली को प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाई। अब वे दिल्ली के नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिला रहे हैं। सबसे पहले दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विधानसभा सदस्य के तौर पर शपथ ली। इस दौरान किराड़ी से विधायक अनिल झा ने मैथिली में शपथ ली।

पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए अनिल झा

सबसे पहले मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शपथ ली। इसके बाद कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह ने पंजाबी में शपथ ली। वहीं कपिल मिश्रा ने संस्कृत में सदन के सदस्य के तौर पर शपथ ली। मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्रियों के बाद अनिल झा शपथ लेने के लिए आए। धोती-कुर्ता और पाग पहनकर आए आप विधायक अनिल झा ने मैथिली में शपथ ली। आप के बुराड़ी से विधायक संजीव झा और संगम विहार से जीते चंदन चौधरी ने भी मैथिली में शपथ ली। तीनों नेता सिर पर पाग पहने नजर आए।

कौन हैं मैथिली में शपथ लेने वाले विधायक

आप में शामिल होने से पहले अनिल झा भाजपा में थे। भाजपा के पूर्व विधायक को आप ने किराड़ी से उम्मीदवार बनाया था। उन्होंने 21871 वोटों के अंतर से भाजपा के बजरंग शुक्ला को हराया था। बुराड़ी से लगातर चौथी बापर संजीव झा विधायक चुने गए हैं। उन्होंने 20601 वोटों से जनता दल यूनाइटेड के शैलेंद्र कुमार झा को हराया। संगम विहार से भाजपा विधायक चंदन कुमार चौधरी ने केवल 344 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। उन्होंने भाजपा के दिनेश मोहनिया को हराया था।

भाजपा विधायक ने संस्कृत में ली शपथ

शकूरबस्ती से भाजपा विधायक करनैल सिंह ने संस्कृत शपथ ली। इनका नाम भी मुख्यमंत्री की रेस में शामिल था। सिंह ने आप के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को 20,998 वोटों से हराया है। उन्हें भाजपा का ओबीसी चेहरा माना जाता है। करनैल सिंह दिल्ली के सबसे अमीर विधायक हैं। चुनाव आयोग को दिए हफलमाने के अनुसार, 10वीं पास सिंह के पास 259.67 करोड़ रुपये की संपत्ति है। इनके पास अमेरिका में चार घर हैं। वहीं लाखों रुपए की जूलरी भी है।

अगला लेखऐप पर पढ़ें