Hindi Newsएनसीआर न्यूज़CM Rekha Gupta takes sheesh mahal dig at Kejriwal over waterlogging

वो ‘शीश महल’ में नींद लेने में व्यस्त थे...; जलभराव को लेकर CM रेखा गुप्ता का अरविंद केजरीवाल पर कटाक्ष

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने राजधानी में बारिश के कारण हुए जलभराव के लिए पिछली आप सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। गुप्ता ने अरविंद केजरीवाल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आप प्रमुख जलभराव की समस्या से बेखबर होकर अपने 'शीश महल' में साउंडप्रूफ नींद लेने में व्यस्त रहते थे।

Subodh Kumar Mishra पीटीआई, नई दिल्लीFri, 2 May 2025 05:00 PM
share Share
Follow Us on
वो ‘शीश महल’ में नींद लेने में व्यस्त थे...; जलभराव को लेकर CM रेखा गुप्ता का अरविंद केजरीवाल पर कटाक्ष

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने राजधानी में बारिश के कारण हुए जलभराव के लिए पिछली आप सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। गुप्ता ने अरविंद केजरीवाल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आप प्रमुख जलभराव की समस्या से बेखबर होकर अपने 'शीश महल' में साउंडप्रूफ नींद लेने में व्यस्त रहते थे।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को मानसून पूर्व हुई बारिश को राजधानी के चरमराते बुनियादी ढांचे के लिए चेतावनी संकेत बताया। सीएम ने इसके लिए पिछली आप सरकार द्वारा विकास कार्यों में देरी को जिम्मेदार ठहराया।

अरविंद केजरीवाल पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि आप प्रमुख जलभराव और टूटे पेड़ों की समस्याओं से बेखबर होकर अपने 'शीश महल' में साउंडप्रूफ नींद लेने में व्यस्त रहते थे। भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास को 'शीश महल' नाम दिया है। भारी बारिश के बाद मजनू का टीला क्षेत्र का दौरा करने पहुंची गुप्ता ने इस तरह के बार-बार होने वाले संकटों को रोकने के लिए योजनाबद्ध शहरी विकास की जरूरत पर बल दिया।

शुक्रवार सुबह हुई बारिश के कारण दिल्ली में जलभराव होने से जगह-जगह ट्रैफिक जाम लग गया। बारिश और तूफान के कारण पेड़ गिर गए। नजफगढ़ में एक मकान ढहने से एक महिला और उसके तीन बच्चों की मौत हो गई। मिंटो ब्रिज और आईटीओ सहित कई व्यस्त सड़कों पर जलभराव हो गया, जिससे भारी ट्रैफिक जाम लग गया।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आगामी मानसून के मौसम में जलभराव को रोकने में मदद करने के लिए गड्ढों और सीवरों की मरम्मत का काम शुरू करने का निर्देश दिया। देवी ईवी बस के उद्घाटन के दौरान गुप्ता ने कहा, "मैं आज इस बेमौसम बारिश के लिए भगवान को धन्यवाद देना चाहता हूं जो पूरे सिस्टम के लिए एक अलार्म है।"

उन्होंने कहा कि यह एक दिन की समस्या नहीं है। पिछले 10-15 सालों में दिल्ली में विकास कार्यों में देरी, व्यवस्था में गड़बड़ी और प्रशासन की उदासीनता का मामला है। ये मामले केजरीवाल के कानों तक नहीं पहुंचते थे, क्योंकि वे आंधी, टूटे पेड़ों और जलभराव से बेखबर होकर अपने 'शीश महल' में साउंडप्रूफ नींद का आनंद लेते थे।

गुप्ता ने बताया कि सुबह से ही मंत्री और अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए थे। कैबिनेट मंत्री प्रवेश वर्मा सुबह 6 बजे मिंटो रोड पर थे और अधिकारी सुबह 5 बजे से ही काम पर लग गए थे। उन्होंने कहा, "हमें याद नहीं कि किसी पूर्व मुख्यमंत्री या मंत्री ने बाढ़ या सीवर की स्थिति का व्यक्तिगत रूप से निरीक्षण किया हो। हम यहां यह सुनिश्चित करने के लिए हैं कि दिल्ली को अतीत की उपेक्षा के कारण नुकसान न उठाना पड़े।"

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली के कई इलाकों में नालियों के जाम होने और सड़कों के क्षतिग्रस्त होने के कारण जलभराव की समस्या चिंता का विषय बनी हुई है। उन्होंने पीटीआई वीडियो से कहा कि अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे सभी संवेदनशील स्थानों की तुरंत पहचान करें और आवश्यक कार्य शुरू करें। कहा कि भाजपा विधायक भी अपने क्षेत्रों में निरीक्षण कर रहे हैं।

अगला लेखऐप पर पढ़ें