Notification Icon
Hindi Newsएनसीआर न्यूज़Caution New team deployed in Delhi Metro Male passengers should take special care

सावधान- दिल्ली मेट्रो में नई टीम तैनात; कहीं आपको भी ना होना पड़े कोच से बाहर, जानिए डीटेल

डीएमआरसी ने दिल्ली मेट्रो में नई टीम को तैनात किया है। इसमें 10 सदस्य हैं। इनके बनाए नियमों का पालन ना करने पर आपको जुर्माना भरना पड़ सकता है। साथ ही मेट्रो कोच से बाहर का रास्ता भी दिखाया जा सकता है। पढ़िए पूरी डीटेल।

Ratan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, दिल्लीWed, 28 Aug 2024 02:18 PM
share Share

दिल्ली मेट्रो ने अपनी सभी लाइनों पर कल यानी 27 अगस्त से एक विशेष अभियान की शुरूआत की। यह अभियान काम वाले दिनों यानी वीक डेज़ के दौरान महिला कोच में पुरूषों के गैरकानूनी तरीके से घुसने से रोकने के लिए है। इस विशेष अभियान के दस्ते में 10 सुरक्षाकर्मी शामिल हैं। ये जवान सीआईएसएफ, दिल्ली मेट्रो रेल पुलिस और डीएमआरसी के होंगे। यात्रा के दौरान तय नियमों का पालन ना करने पर जुर्माना हो सकता है। फिर भी नियम तोड़ने पर यात्रा के बीच में ही मेट्रो से उतारकर पुलिस के हवाले किया जाने का नियम बनाया गया है, ताकि महिलाओं को सुरक्षित रखा जा सके।

ये दस्ता पूरे दिन गैरकानूनी तरीके से महिला कोच में प्रवेश करने वाले और गलत व्यवहार करने वाले पुरुषों पर नजर रखेगा और उन्हें ऐसा करने से रोकेगा। साथ ही यह भी तय करेगा कि महिलाएं सफर करते समय सुरक्षित और आरामदायक महसूस करें। नियमों को ना मानने वाले पुरुषों को हर्जाना भरना पड़ेगा। इसका फाइन 250 रुपये है। अगर जुर्माना भरने से मना किया और लगातार दस्ते की बात नहीं मानी तो मेट्रो से उतार दिया जाएगा और दिल्ली मेट्रो रेल पुलिस के हवाले कर दिया जाएगा।

इस विशेष अभियान की शुरुआत बीते रोज आनी कल मंगलवार को हुई थी। पहले ही दिन 108 पुरुष यात्रियों को ऐसा करने से रोका-समझाया गया और महिला कोच से उतारकर बाहर किया गया। वहीं 32 पुरुषों पर जुमार्ना भी लगाया गया। यह जुर्माना दिल्ली मेट्रो एक्ट के तहत लगाया गया है। आपको बता दें कि दिल्ली मेट्रो ने महिलाओं की सुरक्षा को बनाए रखने के लिए इससे पहले भी इस तरह के अभियान चलाए हैं।

पुरुष यात्रियों द्वारा महिला कोच या में अन्य कहीं भी किसी महिला के साथ किसी भी तरह की बदमाशी, शरारत या गलत व्यवहार करने पर 155370 पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। डीएमआरसी के अनुसार यह नंबर 24X7 सेवा में उपलब्ध रहता है। साथ ही मेट्रो के गति की दिशा में पहला कोच महिलाओं के लिए आरक्षित रहता है। इसमें पुरुष यात्रियों से ना चढ़ने के लिए कहा गया है।

 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें