Notification Icon
Hindi Newsएनसीआर न्यूज़bjp poster attack shows atishi as arvind kejriwal puppet aap also calls temporary cm

आतिशी को केजरीवाल की कठपुतली दिखा BJP का पोस्टर वाला हमला, AAP ने भी बताया 'अस्थायी CM'

  • भाजपा द्वारा पोस्ट की गई तस्वीर में अरविंद केजरीवाल और आतिशी को देखा जा सकता है। तस्वीर में आतिशी को कठपुतली के तौर पर पेश किया गया है। वहीं केजरीवाल की उंगलियों में धागे बंधे हुए हैं जो आतिशी से जुड़े हैं।

Devesh Mishra लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 17 Sep 2024 07:27 AM
share Share

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के तौर पर आतिशी का नाम फाइनल हो गया है। आम आदमी पार्टी (आप) विधायकों ने सर्वसम्मति से इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। खुद 'आप' सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने आतिशी के नाम का प्रस्ताव रखा। ऐसे में अब भाजपा ने आतिशी को केजरीवाल की कठपुतली दिखा पोस्टर वाला हमला किया है। दिल्ली भाजपा ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसके कैप्शन में 'दिल्ली के कठपुतली मुख्यमंत्री' लिखा है। वहीं दूसरी तरफ 'आप' ने भी आतिशी को 'अस्थायी CM' बताया है।

भाजपा का पोस्टर वाला हमला

भाजपा द्वारा पोस्ट की गई तस्वीर में अरविंद केजरीवाल और आतिशी को देखा जा सकता है। तस्वीर में आतिशी को कठपुतली के तौर पर पेश किया गया है। वहीं केजरीवाल की उंगलियों में धागे बंधे हुए हैं जो आतिशी से जुड़े हैं। तस्वीर के बैकग्राउंड में समुद्र और बादल दिखाए गए हैं।

AAP ने भी बताया 'अस्थायी CM'

वहीं 'आप' नेता सौरभ भारद्वाज का एक बयान भी काफी सुर्खियों में है। उन्होंने कहा, 'यह बात कोई मायने नहीं रखता कि कौन मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठेगा, क्योंकि मैंडेट अरविंद केजरीवाल का है। जनता ने केजरीवाल को चुना है। उन्होंने कह दिया कि जबतक जनता मुझे दोबारा नहीं चुनेगी मैं सीएम की कुर्सी पर नहीं बैठूंगा। तो इस पांच साल कुर्सी अरविंद केजरीवाल की ही है, आने वाले पांच साल में भी होगी। जबतक चुनाव नहीं होता तबतक हममें से कोई एक साथी उस कुर्सी पर बैठेगा। ऐसे बैठेगा जैसे भरत भगवान राम के सिंहासन पर खुद न बैठकर उनकी खड़ाऊ रखकर शासन चलाएगा।'

 

दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने आज इसकी जानकारी देते हुए बताया कि 'सर्वसम्मति से आतिशी को यह जिम्मेदारी दी गई है। यह जिम्मेदारी उन्हें विषम परिस्थितियों में दी गई है। जिस तरह से भाजपा की केंद्र सरकार ने षड्यंत्र और एजेंसियों का दुरुपयोग करके आम आदमी पार्टी को खत्म करने का और दिल्ली की सरकार को तोड़ने का अभियान चलाया उनको विफल करने के लिए आप ने विधायकों की एकजुटता के साथ सरकार के कामों को जारी रखा। भाजपा चाहती थी कि केजरीवाल इस्तीफा दे दें लेकिन उन्होंने लोगों के हितों के लिए जेल के अंदर से सरकार चलाई। जेल से आने के बाद उन्होंने निर्णय लिया कि वह जनता की अदालत में जाएंगे और वह जब तक दोबारा चुनकर नहीं भेजेंगे वह मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नहीं बैठेंगे। आम आदमी पार्टी के विधायक दल की बैठक में आतिशी के नाम पर मुहर लग गई है। बैठक में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आतिशी के नाम का प्रस्ताव रखा जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया। वहीं आज शाम को अरविंद केजरीवाल उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मिलकर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे।'

(वार्ता इनपुट के साथ)

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें