BJP MLA Mohan Singh Bisht to present resolution renaming Mustafabad to Shiv Vihar in Delhi Assembly मुस्तफाबाद होगा शिव विहार? मोहन सिंह बिष्ट आज विधानसभा में पेश करेंगे नए नाम वाला प्रस्ताव, Ncr Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएनसीआर न्यूज़BJP MLA Mohan Singh Bisht to present resolution renaming Mustafabad to Shiv Vihar in Delhi Assembly

मुस्तफाबाद होगा शिव विहार? मोहन सिंह बिष्ट आज विधानसभा में पेश करेंगे नए नाम वाला प्रस्ताव

दिल्ली के मुस्लिम बहुल मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र का नाम बदलकर नया नाम ‘शिव विहार’ रखा जा सकता है। दिल्ली में सत्तारूढ़ भाजपा विधायक मोहन सिंह बिष्ट शुक्रवार को विधानसभा में नाम बदलने के लिए प्रस्ताव पेश करेंगे।

Praveen Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली। पीटीआईFri, 28 March 2025 06:00 AM
share Share
Follow Us on
मुस्तफाबाद होगा शिव विहार? मोहन सिंह बिष्ट आज विधानसभा में पेश करेंगे नए नाम वाला प्रस्ताव

दिल्ली के मुस्लिम बहुल मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र का नाम बदलकर नया नाम ‘शिव विहार’ रखा जा सकता है। दिल्ली में सत्तारूढ़ भाजपा विधायक मोहन सिंह बिष्ट शुक्रवार को विधानसभा में नाम बदलने के लिए प्रस्ताव पेश करेंगे।

विधानसभा की कार्यसूची के अनुसार, विधानसभा उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट आज मौजूदा बजट सत्र के दौरान लंच ब्रेक के बाद मुस्तफाबाद का नाम बदलने से जुड़ा एक प्राइवेट मेंबर बिल सदन में पेश करेंगे। उनकी मांग है कि मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए इसका नाम बदलकर ‘शिव विहार’ विधानसभा क्षेत्र रखा जाए।

दरअसल, मोहन सिंह बिष्ट ने फरवरी में दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार के दौरान कहा था कि मुस्ताबाद में हिंदुओं की आबादी अधिक है, जो इसका नाम बदलकर ‘शिव विहार’ या ‘शिव पुरी’ रखना चाहते हैं।

67 वर्षीय मोहन सिंह बिष्ट इस बार वह मुस्तफाबाद सीट से जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं। वह 1993 में पड़ोसी करवाल नगर सीट से पहली बार विधायक बने थे।

मुस्तफाबाद के त्रिकोणीय मुकाबले में मोहन ने मारी बाजी

अभी हाल ही में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा विधायक बिष्ट ने ‘आप’ उम्मीदवार अदील अहमद खान को 17,000 से अधिक वोटों से हराकर मुस्तफाबाद से जीत दर्ज की थी। दंगा आरोपी और ‘आप’ के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन त्रिकोणीय मुकाबले में एआईएमआईएम के उम्मीदवार थे।

दिल्ली में हुए विधानसभा चुनावों में 70 में से 48 सीटें जीतकर भाजपा 27 साल बाद सत्ता में लौटी है। 2013 से दिल्ली पर राज करने वाली ‘आप’ को मात्र 22 सीटों के साथ विपक्ष में बैठना पड़ा है।

गौरतलब है कि, उत्तर-पूर्वी दिल्ली के मुस्तफाबाद में फरवरी 2020 में विधानसभा चुनावों के तुरंत बाद सीएए और एनआरसी के विरोध के नाम पर भीषण सांप्रदायिक हिंसा हुई थी। इस हिंसा में 50 से अधिक लोगों की जान चली गई थी, जबकि 700 से अधिक लोग घायल हो गए थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।