Hindi Newsएनसीआर न्यूज़bjp mla ajay mahawar on shama mohammad controversial statement on captain Rohit sharma

राहुल गांधी का प्रदर्शन देखें; रोहित को मोटा कहने वाली कांग्रेस नेता को दिल्ली बीजेपी का जवाब

  • दिल्ली के घौंडा विधानसभा से भाजपा विधायक अजय माहवर ने भी शमा के इस बयान से खफा होते होकर उन्हें वाणी पर संयम बरतने की सलाह दी है।

Utkarsh Gaharwar लाइव हिन्दुस्तान, दिल्लीMon, 3 March 2025 03:26 PM
share Share
Follow Us on
राहुल गांधी का प्रदर्शन देखें; रोहित को मोटा कहने वाली कांग्रेस नेता को दिल्ली बीजेपी का जवाब

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा पर भद्दी टिप्पणी करने वाली कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद विवादों में हैं। रोहित शर्मा को मोटा कहने या कहें बॉडी शेमिंग करने वाली कांग्रेस नेता अपने बयान पर कायम हैं। उनके इस बयान पर दिल्ली के बीजेपी नेताओं की तरफ से कड़ी नाराजगी जताई गई है। दिल्ली के घौंडा विधानसभा से भाजपा विधायक अजय माहवर ने भी शमा के इस बयान से खफा होते होकर उन्हें वाणी पर संयम बरतने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि शमा मोहम्मद टीम सेलेक्टर या बीसीसीआई नहीं हैं।

पहले राहुल गांधी का प्रदर्शन देख लें...

दिल्ली के घौंडा विधायक अजय महावर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पहले वे अपनी वाणी पर संयम रखें। वे चयनकर्ता नहीं हैं वे BCCI नहीं हैं। अगर रोहित के प्रदर्शन से दिक्कत है तो पहले राहुल गांधी का प्रदर्शन देख लें। उनका स्ट्राइक रेट देख लें। पिछले चुनावों में हर राज्य में क्या हाल हुआ है? जहां पर जीते हैं वहां साथी दलों ने किया है, कांग्रेस वहां कहीं नहीं है। पहले राहुल गांधी को रिटायर करें फिर रोहित शर्मा की बात करें।

माहवर से पहले दिल्ली सरकार के मंत्री ने भी रोहित शर्मा पर दिए कांग्रेस नेत्री के बयान पर कहा कि यह बहुत शर्मनाक है कि कांग्रेस का एक आधिकारिक प्रवक्ता इस तरह का बयान दे रहा है। यह कांग्रेस का बयान है। उन्हें लगता है कि केवल एक व्यक्ति ही हर चीज के लिए उपयुक्त हैं और वह हैं राहुल गांधी। वे देश के खिलाफ इतने हैं कि आज वे हमारे देश के क्रिकेट कप्तान के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। मुझे नहीं पता कि उनका इससे क्या मतलब है। यह वास्तव में शर्मनाक है और मैं इसकी निंदा करता हूं। पूरा देश कांग्रेस की मानसिकता देख रहा है।

क्या है वह विवादित बयान?

कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद ने अपने एक्स हैंडल से किए पोस्ट में लिखा कि रोहित शर्मा एक खिलाड़ी के तौर पर मोटा है। उसे वजन कम करने की जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा कि वह भारतीय टीम का अब तक का सबसे निराशजनक कप्तान है। विवाद बढ़ता देख शमा ने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि यह एक सामान्य ट्वीट था, जिसमें एक खिलाड़ी की फिटनेस के बारे में बात की गई थी। यह किसी के शरीर का अपमान नहीं था। मेरा हमेशा से मानना रहा है कि एक खिलाड़ी को फिट होना चाहिए, और मुझे लगा कि वह थोड़ा ज्यादा वजन वाला था, इसलिए मैंने बस उसके बारे में ट्वीट किया। बिना किसी कारण के मुझ पर हमला किया गया है। जब मैंने उसकी तुलना पिछले कप्तानों से की,तो मैंने एक बात कही। मेरा यह अधिकार है। कहने में गलत क्या है? यह एक लोकतंत्र है।

अगला लेखऐप पर पढ़ें