Hindi Newsएनसीआर न्यूज़Bangkok to Moscow Aeroflot aircraft emergency landing at delhi igi airport know reason here

बैंकॉक से मॉस्को जा रहा था विमान,दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग,क्या वजह?

रूसी विमान कंपनी एअरोफ्लोत से तुरंत टिप्पणी के लिए संपर्क नहीं किया जा सका है। सूत्र ने बताया कि विमान ने दोपहर करीब 3:50 बजे आपातकालीन लैंडिंग की और उसमें 400 से ज्यादा लोग सवार थे।

Utkarsh Gaharwar लाइव हिन्दुस्तान, दिल्ली, पीटीआईTue, 6 May 2025 06:34 PM
share Share
Follow Us on
बैंकॉक से मॉस्को जा रहा था विमान,दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग,क्या वजह?

बैंकॉक से मॉस्को जा रहा एअरोफ्लोत विमान की दिल्ली हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। लैंडिंग के वक्त विमान में 400 से ज्यादा लोग सवार थे। एक सूत्र ने यह जानकारी दी। सूत्र ने बताया कि विमान,उड़ान संख्या एसयू273 (SU273) पर था। उसे केबिन में धुएं के संदेह के कारण दिल्ली की ओर मोड़ दिया गया।

रूसी विमान कंपनी एअरोफ्लोत से तुरंत टिप्पणी के लिए संपर्क नहीं किया जा सका है। सूत्र ने बताया कि विमान ने दोपहर करीब 3:50 बजे आपातकालीन लैंडिंग की और उसमें 400 से ज्यादा लोग सवार थे। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटराडार24.कॉम पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार,यह विमान बोइंग 777-300 ईआर (Boeing 777-300 ER) था।

इससे पहले 21 अप्रैल को जेद्दा से आ रहे सउदिया एयरलाइंस के एक विमान ने उस शाम दिल्ली हवाई अड्डे पर टायर पंक्चर होने के संदेह के कारण आपातकालीन लैंडिंग की थी। सूत्र ने तब बताया कि जेद्दा से दिल्ली जा रही उड़ान संख्या एसवी758 (SV758) में 300 से ज़्यादा लोग सवार थे और विमान ने हवाई अड्डे पर सुरक्षित लैंड हो गया था।

अगला लेखऐप पर पढ़ें