दिल्ली चुनाव रिजल्ट पर अमित शाह का रिएक्शन, क्या बोले गृहमंत्री
- दिल्ली के चुनाव नतीजों पर देश के गृहमंत्री अमित शाह का रिएक्शन सामने आया है। अमित शाह ने आम आदमी पार्टी को निशाने पर लेते हुए, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष को बधाई दी है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे लगभग तय हो गए हैं। बीजेपी की सरकार बनने की पूरी संभावना है। संभावित नतीजों को लेकर भाजपा नेता और देश के गृहमंत्री अमित शाह का रिएक्शन सामने आया है। अमित शाह ने बताया है कि दिल्ली की जनता ने आम आदमी पार्टी को क्यों नकार दिया। इस दौरान अमित शाह ने आम आदमी पार्टी को निशाने पर लिया है। आइए जानते हैं अमित शाह ने दिल्ली चुनावों के रिजल्ट पर क्या कहा है। अमित शाह ने दिल्ली की जनता के साथ ही दिल्ली के भाजपा कार्यकर्ताओं को भी बधाई दी है।
दिल्ली विधानसभा रिजल्ट पर क्या बोले अमित शाह
दिल्लीवासियों ने बता दिया कि जनता को बार-बार झूठे वादों से गुमराह नहीं किया जा सकता। अमित शाह ने कहा कि जनता ने अपने वोट से गंदी यमुना, पीने का गंदा पानी, टूटी सड़कें, ओवरफ्लो होते सीवरों और हर गली में खुले शराब के ठेकों का जवाब दिया है। इस दौरान अमित शाह ने दिल्ली भाजपा इकाई, वीरेंद्र सचदेवा और जेपी नड्डा को बधाई दी है। खबर लिखे जाने तक भाजपा दिल्ली की 48 विधानसभा सीटों पर आगे चल रही है।
आदर्श राजधानी बनेगी दिल्ली: अमित शाह
दिल्ली विधानसभा चुनावों में बंपर जीत की ओर बढ़ रही बीजेपी को लेकर अमित शाह का बयान सामने आया है। अमित शाह ने कहा है कि चाहे महिलाओं का सम्मान हो, अनधिकृत कॉलोनीवासियों का स्वाभिमान हो या स्वरोजगार की अपार संभावनाएँ, मोदी जी के नेतृत्व में दिल्ली अब एक आदर्श राजधानी बनेगी।
दिल्ली चुनावों के संभावित परिणामों को लेकर अमित शाह ने बीजेपी की दिल्ली इकाई और कार्यकर्ताओं को दिया। इसके साथ ही अमि शाह ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को बधाई दी है। अमित शाह ने कहा कि दिल्ली की जनता के साथ ही दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष को बधाई देता हूं।