Hindi Newsएनसीआर न्यूज़AIIMS like facilities will be available in Delhi RML hospital, 550 bed super speciality block expected to start in June

दिल्ली के RML अस्पताल में मिलेंगी एम्स जैसी सुविधा, सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक जून में शुरू होने की उम्मीद

राजधानी दिल्ली के राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल में जून से गंभीर बीमारियों का इलाज भी आसानी से होने की उम्मीद है। यहां 550 बिस्तरों वाला सुपरस्पेशियलिटी ब्लॉक अगले तीन माह में शुरू होने की उम्मीद है।

Praveen Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली। हिन्दुस्तानMon, 17 March 2025 06:45 AM
share Share
Follow Us on
दिल्ली के RML अस्पताल में मिलेंगी एम्स जैसी सुविधा, सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक जून में शुरू होने की उम्मीद

राजधानी दिल्ली के राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल में जून से गंभीर बीमारियों का इलाज भी आसानी से होने की उम्मीद है। यहां 550 बिस्तरों वाला सुपरस्पेशियलिटी ब्लॉक अगले तीन माह में शुरू होने की उम्मीद है।

ब्लॉक शुरू होने के बाद मरीजों को अस्पताल में एम्स जैसी अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी। कैंसर, किडनी और न्यूरो सर्जरी के लिए मरीजों को महीनों तक इंतजार नहीं करना होगा। सुपरस्पेशियलिटी ब्लॉक अप्रैल 2024 में शुरू होना था, लेकिन अब तक शुरू नहीं हो सका। अब अस्पताल प्रशासन के सूत्रों का दावा है कि यह बहुप्रतीक्षित ब्लॉक जून तक शुरू हो सकता है।

मरीजों को मिलेगी अत्याधुनिक सुविधाएं : यह सुपरस्पेशियलिटी ब्लॉक एम्स की तर्ज पर विकसित किया गया है। यहां कैंसर, यूरोलॉजी, किडनी और अन्य जटिल बीमारियों के इलाज के लिए उन्नत चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध होंगी। इसके अलावा, हृदयघात और स्ट्रोक के मरीजों के लिए विशेष इलाज सुविधाएं भी स्थापित की जा रही हैं। इस ब्लॉक में कुल 550 बिस्तर होंगे, जिनमें से 43 बिस्तरों को प्राइवेट वार्ड के लिए आरक्षित किया गया है।

लंबी प्रतीक्षा सूची से राहत मिलेगी : सुपरस्पेशियलिटी ब्लॉक के शुरू होने से अस्पताल पर मरीजों की बढ़ती संख्या का दबाव कम होगा और इलाज के लिए लंबी प्रतीक्षा सूची में भी सुधार होगा। फिलहाल, गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए मरीजों को महीनों तक इंतजार करना पड़ता है या निजी अस्पतालों में जाना पड़ता है।

उपकरणों की आपूर्ति में देरी से नहीं हो सकी शुरुआत

सुपरस्पेशियलिटी ब्लॉक का निर्माण कार्य कई महीने पहले पूरा हो चुका है, लेकिन आवश्यक चिकित्सा उपकरणों, मशीनों और अन्य संसाधनों की आपूर्ति में देरी के कारण इसकी शुरुआत नहीं हो सकी है। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक, डॉ. अजय शुक्ला के अनुसार, केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) को इसे मार्च 2024 तक तैयार करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन प्रशासनिक और लॉजिस्टिक कारणों से यह समय पर पूरा नहीं हो सका।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।