Notification Icon
Hindi Newsदेश न्यूज़Yoga Teacher Raped NRI Woman Claiming They Were Lovers in Previous Birth Arrested in Karnataka

'पिछले जन्म के प्रेमी' हैं बताकर NRI से रेप करता था योगा टीचर, प्रेग्नेंट हुई महिला लेकिन...

  • आरोपी की पहचान 54 वर्षीय प्रदीप उल्लाल के रूप में हुई है, जो चिकमंगलुरु में केवला फाउंडेशन चलाता है।

Amit Kumar लाइव हिन्दुस्तान, बेंगलुरुTue, 3 Sep 2024 05:15 PM
share Share

कर्नाटक के चिकमंगलुरु से रविवार को एक योगा टीचर को गिरफ्तार किया गया। उस पर एक एनआरआई (अनिवासी भारतीय) महिला ने बलात्कार का आरोप लगाया है। अपनी पुलिस शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि उस व्यक्ति ने उसके साथ बलात्कार किया और दावा किया कि उनके पिछले जन्म में संबंध थे। आरोपी की पहचान 54 वर्षीय प्रदीप उल्लाल के रूप में हुई है, जो चिकमंगलुरु में केवला फाउंडेशन चलाता है।

पीड़ित महिला उल्लाल से ऑनलाइन योगा क्लासेस लेती थी। उसकी शिकायत के बाद आरोपी को रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया। अपनी शिकायत में महिला ने बताया कि उसका परिवार पंजाब से है और वे 2000 से अमेरिका के कैलिफोर्निया में रह रहे हैं। महिला ने आगे दावा किया कि वह 2021 और 2022 में तीन बार उल्लाल के पास गई थी, जिस दौरान उसका यौन उत्पीड़न किया गया।

इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि उल्लाल ने उसे यह समझाने की कोशिश करते हुए उसका यौन उत्पीड़न किया कि वे अपने पिछले जन्म में एक रिश्ते में थे। वह हमेशा “आध्यात्मिकता, ऊर्जा कार्य और दिव्य प्रेम” के बारे में बात करता था। महिला ने कहा कि वह गर्भवती भी हुई लेकिन अंततः उसका गर्भपात हो गया।

चिकमंगलूर ग्रामीण पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376(2)(एन) (एक ही महिला से बार-बार बलात्कार करना) के तहत मामला दर्ज किया है। मामले पर बात करते हुए एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "उल्ला बेंगलुरु में बसा हुआ है और पहले दुबई में काम करता था। दुबई में रहने के दौरान उसने वहां योग कक्षाएं शुरू की थीं। बाद में वह भारत लौटा, 2010 में तीन एकड़ जमीन खरीदी और चिकमंगलुरु जिले में योग कक्षाएं शुरू कीं।" अधिकारी ने आगे बताया कि उल्लाल लोगों को हिमालय की सैर, पक्षी दर्शन और अन्य कार्यक्रमों में ले जाता था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें