Notification Icon
Hindi Newsदेश न्यूज़Vande bharat trains with 20 coach may tackle festive rush reports claim to run on these tracks

फेस्टिव सीजन में आ सकती है 20 कोच वाली वंदे भारत, इन रूट्स पर चलने की संभावना

Vande Bharat 20 Coach News: भारतीय रेलवे अब 20 कोच की वंदे भारत ट्रेन ला सकता है। दावा किया जा रहा है कि यह ट्रेनें दिल्ली से कुछ खास रूट्स पर चलाई जाएंगी। बढ़ती भीड़ और फेस्टिवल सीजन को देखते हुए यह इंतजाम किया जा रहा है।

Deepak लाइव हिन्दुस्तानSun, 8 Sep 2024 08:05 AM
share Share

Vande Bharat 20 Coach News: भारतीय रेलवे अब 20 कोच की वंदे भारत ट्रेन ला सकता है। दावा किया जा रहा है कि यह ट्रेनें दिल्ली से कुछ खास रूट्स पर चलाई जाएंगी। जानकारी के मुताबिक बढ़ती भीड़ और फेस्टिवल सीजन को देखते हुए यह इंतजाम किया जा रहा है। गौरतलब है कि भारत में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का क्रेज बढ़ता जा रहा है। अपनी रफ्तार और सुविधाओं के चलते यह ट्रेन लोगों की पसंदीदा बनती जा रही है। हालांकि बढ़ती डिमांड के चलते इसके टिकट की शॉर्टेज भी होने लगी है। फिलहाल वंदे भारत ट्रेन आठ या 16 कोच के साथ चलती है। हालांकि यात्रियों की बढ़ती संख्या, खासतौर पर फेस्टिवल सीजन के दौरान भीड़ काफी ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसे में लोगों को कन्फर्म टिकट हासिल करने में मुश्किल होती है।

दावा किया जा रहा है कि 20 कोच वाली वंदे भारत ट्रेन नॉर्दर्न रेलवे रूट्स पर चलेंगी। जिन रूट्स पर इसके चलने की संभावना हैं उनमें, नई दिल्ली-वाराणसी (दो ट्रेन), नई दिल्ली-श्री माता वैष्णों देवी कटरा (दो ट्रेन), नई दिल्ली-अंब अंदूरा (हिमाचल प्रदेश), हजरत निजामुद्दीन-रानी कमलापति, नई दिल्ली-अजमेर, नई दिल्ली-देहरादून, हजरत निजामुद्दीन-खजुराहो, पुरानी दिल्ली-अमृतसर रूट हो सकते हैं। इन ट्रेनों की रफ्तार 130 किमी प्रति घंटे की रह सकती है। गौरतलब है कि अगस्त में 20 कोच वाली वंदे भारत ट्रेन का सफल ट्रायल हुआ है। यह ट्रायल मुंबई-अहमदाबाद रूट पर हुआ था।

फिलहाल 16 कोच के वंदे भारत में दो एग्जीक्यूटिव एसी चेयर कार कोच और 16 एसी चेयर कार कोच होते हैं। कुल मिलाकर इसमें 1204 सीटें होती हैं। 20 कोच वाली वंदे भारत में यात्रियों के लिए ज्यादा जगह होगी। जानकारी के मुताबिक इसमें सिटिंग कैपेसिटी 25 फीसदी बढ़ा दी गई है। फिलहाल दिल्ली से अलग-अलग रूट्स पर 11 वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं। वाराणसी से लेकर कटरा तक चलने वाली इन ट्रेनों में काफी भीड़ रहती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें