Notification Icon
Hindi Newsदेश न्यूज़Vande bharat Sleeper Coach train Railway Minister Ashwini Vaishnaw big update

3 नई वंदे भारत की सौगात के बाद मिलेगी एक और खुशखबरी, स्लीपर कोच को लेकर आया बड़ा अपडेट

  • केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वंदे स्लीपर कोच का निर्माण पूरा कर लिया गया है। आने वाले कुछ दिनों में इसे बीईएमएल फैक्ट्री से निकाला जाएगा। यह पूरी तरह स्लीपर वर्जन है।

Niteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तानSun, 1 Sep 2024 09:42 AM
share Share

तीन नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सौगात मिलने के बाद भारतीय रेलवे से जल्द ही एक और खुशखबरी मिलेगी। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बेंगलुरु स्थित बीईएमएल के कारखाने का रविवार को दौरा किया। यहां उन्होंने वंदे भारत एक्सप्रेस के स्लीपर कोच के कॉपी वर्जन का अनावरण किया। वैष्णव ने बताया कि कोच को ऑपरेट करने से पहले 10 दिन तक उसका टेस्ट किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगले तीन महीनों में ट्रेन का परिचालन शुरू होने की संभावना है। मंत्री ने भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (BEML) परिसर में वंदे भारत विनिर्माण प्रतिष्ठान की आधारशिला भी रखी।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वंदे स्लीपर कोच का निर्माण पूरा कर लिया गया है। आने वाले कुछ दिनों में इसे बीईएमएल फैक्ट्री से निकाला जाएगा। यह पूरी तरह स्लीपर वर्जन है। अश्विनी वैष्णव ने इंस्पेक्शन के बाद रिपोर्टर्स से कहा, 'आज हम बहुत ही अहम यात्रा शुरू कर रहे हैं। आप जानते हैं कि वंदे भारत चेयर-कार वर्जन सफल रहा। हमारी नजरें वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की मैन्युफैक्चरिंग और डिजाइनिंग पर टिकी हुई थीं। हम सभी इसी मैन्युफैक्चरिंग पर काम कर रहे थे और इसका निर्माण पूरा हो गया है। वंदे स्लीपर को आने वाले दिनों में बीईएमएल फैक्ट्री से निकाला जाएगा।'

नई ट्रेन को डिजाइन करना जटिल काम: रेल मंत्री

अश्विनी वैष्णव ने कहा, 'यह एक लंबी यात्रा रही। नई ट्रेन को डिजाइन करना जटिल काम था। वंदे स्लीपर में कई नई सुविधाएं दी गई हैं।' उन्होंने कहा कि वंदे भारत चेयर-कार, वंदे स्लीपर, वंदे मेट्रो और अमृत भारत ट्रेनें देश में लोगों के यात्रा के अनुभव को बदल देंगी। रेल मंत्री ने कहा, 'ये प्रोजेक्ट्स प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महत्वाकांक्षी भारत को दर्शाती हैं।' बता दें कि पीएम मोदी ने मेरठ को लखनऊ, मदुरै को बेंगलुरु और चेन्नई को नागरकोइल से जोड़ने वाली 3 नई वंदे भारत ट्रेन को शनिवार को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने कहा कि 2047 तक भारत को विकसित बनाने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए दक्षिणी राज्यों का तेजी से विकास महत्वपूर्ण है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें