Notification Icon
Hindi Newsदेश न्यूज़TMC MP bad words on Kolkata incident minor girl student raped up fake NCC camp Top five

कोलकाता कांड पर TMC सांसद के बिगड़े बोल; फर्जी NCC कैंप लगाकर नाबालिग छात्रा से रेप, टॉप-5

  • उधमपुर पुलिस ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘चिल, डुडू में गश्त के दौरान आतंकवादियों ने जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के संयुक्त दलों पर गोलीबारी की। मुठभेड़ में सीआरपीएफ के एक निरीक्षक को गोली लगी और वह शहीद हो गए। अभियान जारी है।’

Niteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तानMon, 19 Aug 2024 01:44 PM
share Share

कर्नाटक हाई कोर्ट से राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को बड़ी राहत मिली है। एचसी ने राज्यपाल की मंजूरी के खिलाफ याचिका पर सुनवाई होने तक 'MUDA घोटाले' में सिद्धारमैया पर कार्रवाई से रोक लगा दी है। वहीं, कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में पोस्टग्रेजुएट ट्रेनी डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या के बाद देश भर में डॉक्टरों की हड़ताल जारी है। इस बीच तृणमूल कांग्रेस के सांसद अरूप चक्रवर्ती ने एक विवादित बयान दिया है। सांसद ने एक रैली में डॉक्टरों को चेतावनी दी है कि देश भर में अगर जनता का गुस्सा उनपर फूटा तो वह डॉक्टरों को नहीं बचाएंगे। लाइव हिन्दुस्तान पर पढ़िए सोमवार की टॉप-5 न्यूज...

जम्मू-कश्मीर में फिर आतंकी हमला, CRPF का एक अधिकारी शहीद

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में आतंकी हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक अधिकारी की मौत हो गई है। घात लगाए आतंकियों ने डुडू इलाके में तब सीआरपीएफ जवानों पर हमला बोल दिया, जब वे नियमित गश्ती पर थे। आतंकियों की गोलीबारी के बाद सुरक्षा बलों ने भी उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया। अधिकारियों के मुताबिक इलाके में मुठभेड़ जारी है। पढ़ें पूरी खबर...

तब तक ना लें ऐक्शन... MUDA घोटाला मामले में सिद्धारमैया को कोर्ट से राहत

कर्नाटक हाई कोर्ट से राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को बड़ी राहत मिली है। एचसी ने राज्यपाल की मंजूरी के खिलाफ याचिका पर सुनवाई होने तक 'MUDA घोटाले' में सिद्धारमैया पर कार्रवाई से रोक लगा दी है। अदालत में मामले की सुनवाई के दौरान सीएम का प्रतिनिधित्व सीनियर वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने किया। पढ़ें पूरी खबर...

स्कूल में आयोजित किया फर्जी NCC कैंप, नाबालिग छात्रा का रेप और कई से छेड़छाड़

तमिलनाडु के कृष्णागिरी में फर्जी नेशनल कैडेट कोर (NCC) शिविर के दौरान छात्रा के रेप का मामला सामने आया है। साथ ही, कुछ और लड़कियों ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। जिले एक निजी स्कूल में इस महीने की शुरुआत में यह कैंप आयोजित किया गया था। इस दौरान 13 वर्षीय लड़की का यौन उत्पीड़न किया गया और अन्य लड़कियों के साथ छेड़छाड़ हुई। पढ़ें पूरी खबर...

कोलकाता कांड: डॉक्टरों पर TMC सांसद के बिगड़े बोल- बॉयफ्रेंड के साथ घूमो…

कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में पोस्टग्रेजुएट ट्रेनी डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या के बाद देश भर में डॉक्टरों की हड़ताल जारी है। इस बीच तृणमूल कांग्रेस के सांसद अरूप चक्रवर्ती ने एक विवादित बयान दिया है। सांसद ने एक रैली में डॉक्टरों को चेतावनी दी है कि देश भर में अगर जनता का गुस्सा उनपर फूटा तो वह डॉक्टरों को नहीं बचाएंगे। पढ़ें पूरी खबर...

रूस-यूक्रेन के बीच मध्यस्थता से भारत का इनकार, बताया हो सकता है एक काम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस हफ्ते यूक्रेन की यात्रा पर जाने वाले हैं। इससे पहले, भारत ने रूस और यूक्रेन के बीच मध्यस्थ की भूमिका निभाने से इनकार कर दिया है। हालांकि, नई दिल्ली की ओर से कहा गया कि दोनों देशों के बीच हम संदेश भेजने में मदद कर सकते हैं। मालूम हो कि पीएम मोदी 23 अगस्त को यूक्रेन की यात्रा करने वाले हैं। पढ़ें पूरी खबर...

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें