Hindi Newsदेश न्यूज़Telangana Tunnel Roof Collapses Many Workers Trapped

तेलंगाना में बड़ा हादसा, सुरंग की छत ढहने से छह मजदूरों के फंसे होने की आशंका

  • पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि निर्माण कार्य करने वाली कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, छह से आठ श्रमिकों के फंसे होने की आशंका है।

Madan Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, हैदराबादSat, 22 Feb 2025 03:50 PM
share Share
Follow Us on
तेलंगाना में बड़ा हादसा, सुरंग की छत ढहने से छह मजदूरों के फंसे होने की आशंका

तेलंगाना के नागरकुरनूल जिले में श्रीशैलम सुरंग नहर के निर्माणाधीन खंड का एक हिस्सा ढह जाने से कम से कम छह श्रमिकों (मजदूरों) के फंसे होने की आशंका है। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि निर्माण कंपनी की टीम स्थिति का जायजा लेने के लिए सुरंग के अंदर गई है और सत्यापन कर रही है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि निर्माण कार्य करने वाली कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, छह से आठ श्रमिकों के फंसे होने की आशंका है। अधिकारी ने कहा, ''घटना उस समय हुई जब कुछ श्रमिक काम के सिलसिले में (सुरंग के) अंदर गए थे, तभी सुरंग के 12-13 किलोमीटर अंदर छत का एक हिस्सा ढह गया।''

हालांकि, मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में संख्या बताए बिना कहा गया कि कुछ लोग घायल हुए हैं। मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और अन्य अधिकारियों को राहत कार्य के लिए घटनास्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया है।

मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार, राज्य के सिंचाई मंत्री एन उत्तम कुमार रेड्डी, सिंचाई मामलों के सरकारी सलाहकार आदित्यनाथ दास और अन्य सिंचाई अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हुए हैं। केंद्रीय कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी ने दुर्घटना पर चिंता व्यक्त की और अधिकारियों से कहा कि फंसे हुए श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाला जाए। उनके कार्यालय से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि उन्होंने अधिकारियों से घायलों का उचित उपचार कराने को भी कहा है।

अगला लेखऐप पर पढ़ें