Notification Icon
Hindi Newsदेश न्यूज़winter forecast weather update Cold wave in North India IMD India Meteorological Department Night temperatures

बिगड़ा मौसम का मिजाज: उत्तर भारत कड़ाके की ठंड से कांपा, जानें कहां कैसा रहा सर्दी का सितम

उत्तर भारत में अब सर्दी का सितम दिखने लगा है। उत्तर भारत के कई हिस्सों में मंगलवार को ठंड बढ़ गई और कई राज्यों पर कोहरे की घनी चादर छाई रही। जबकि कश्मीर में रात्रि तापमान गिरकर शून्य से नीचे पहुंच...

Shankar Pandit लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीWed, 16 Dec 2020 03:11 AM
share Share

उत्तर भारत में अब सर्दी का सितम दिखने लगा है। उत्तर भारत के कई हिस्सों में मंगलवार को ठंड बढ़ गई और कई राज्यों पर कोहरे की घनी चादर छाई रही। जबकि कश्मीर में रात्रि तापमान गिरकर शून्य से नीचे पहुंच गया। राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, त्रिपुरा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में कोहरे का असर बना रहा। 

उत्तर प्रदेश में दूरदराज के इलाकों में हल्की बारिश भी हुई, जबकि हरियाणा एवं पंजाब में पारा सामान्य से नीचे बना रहा। हिमाचल प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान शुष्क मौसम होने के बावजूद भी केलांग और कल्पा में पारा शून्य से नीचे दर्ज किया गया।  

आईएमडी के अनुसार, पारा अभी और गिरने के आसार हैं। केंद्रशासित प्रदेश में जम्मू एवं कश्मीर की कश्मीर घाटी में रात्रि तापमान गिरकर जमाव बिंदु से नीचे पहुंच गया। गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 10.2 डिग्री सेल्सियस नीचे रिकॉर्ड किया गया। गुलमर्ग सबसे सर्द रहा। कल्पा में पारा शून्य से 1.7 डिग्री नीचे रहा।

घाटी में सभी मौसम केंद्रों में रात्रि तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया। वहीं राजस्थान में चुरु सबसे सर्द रहा, जहां न्यूनतम पारा 5.2 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि पिलानी में रात्रि तापमान 5.3 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, हिमाचल की बात करें तो मनाली, डलहौजी, कुफरी में न्यूनतम तापमान क्रमश: 0.2 डिग्री, 1.4 डिग्री और 2.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

लखनऊ में 10.9 डिग्री पारा :
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में न्यूनतम पारा 10.9 डिग्री, इलाहाबाद में 15.2 डिग्री रहा। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान फर्रुखाबाद जिले (5.8 डिग्री) में दर्ज किया गया। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें