Hindi Newsदेश न्यूज़why holi and sumer both come earlier this year number theory of weather - India Hindi News

होली और गरमी दोनों ही क्यों आ गई जल्दी? 1951 के बाद से कैसे बदला मौसम का मिजाज

इस बार होली और गरमी दोनों ही जल्दी आ गई है। 1951 के बाद केवल 19 बार ऐसा हुआ है कि होली 8 मार्च से पहले पड़ी है। हालांकि इतनी गरमी कभी नहीं पड़ती थी। इसकी वजह वर्षा में कमी हो सकती है।

Ankit Ojha अभिषेक झा, हिंदुस्तान टाइम्स, नई दिल्लीWed, 8 March 2023 07:02 AM
share Share
Follow Us on
होली और गरमी दोनों ही क्यों आ गई जल्दी? 1951 के बाद से कैसे बदला मौसम का मिजाज

होली के त्योहार को 'वसंत उत्सव' भी कहा जाता है। हालांकि इस होली पर वसंत से ज्यादा गरमी वाला मौसम लग रहा है। वैसे इस बार होली भी जल्दी आ गई है। इसके बावजूद गरमी बढ़ गई है। अगर 1951 से अब तक की बात करें तो इन 73 सालों में होली 53 बार 8 मार्च के दिन या फिर इसके बाद मनाई गई है। वहीं केवल 19 बार 8 मार्च से पहले होली मनाई गई है। कटऑफ साल 1951 को इसलिए लिया गया है क्योंकि मौसम विभाग के पास इसी साल से आंकड़े मौजूद हैं। 

2023 में जल्दी आ गई होली
मौसम विभाग के आंकड़े बताते हैं कि मार्च में हर सप्ताह तापमान बढ़ना शुरू होताहै। जब भी 8 मार्च या फिर इसके बाद होली मनाई गई है इससे पहले वाला हफ्ता 23 सालों में 2023 से ज्यादा गर्म रहा है। इसके अलावा 1966, 1985 और 2004 में होली 8 मार्च से पहले मनाई गई फिर भी इन तीन सालों में होली से पहले वाला सप्ताह 2023 से ज्यादा गर्म था। इन तीनों ही साल में 7 मार्च को होली मनाई गई थी। होली से  पहले वाले सप्ताह को आम तौर पर त्योहार से तीन दिन पहले तक ही माना जाता है। जैसे इस बार यह सप्ताह 5 मार्च तक का था। 

2023 में कैसा रहा होली से पहले का सप्ताह
होली से  पहले के सप्ताह में औसत अधिकतम तापमान 30.79 डिग्री रहा जो कि इन 73 सालों में 27वां सबसे गर्म सप्ताह है। उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में गरमी पड़ने लगी है। गुजरात, ओडिशा, असम, मिजोरम, मणिपुर, त्रिपुरा और केरल होली से पहले वाला सप्ताह ज्यादा गर्म रहा। बता दें कि  इस बार 2022 की तुलना में होली 10 दिन पहले आ गई। इसलिए प्री होली वीक झारखंड को छोड़कर सभी राज्यों में पिछले साल की तुलना में ठंडे ही रहे हैं। 

होली जल्दी आई फिर भी क्यों पड़ने लगी गरमी
मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 73 सालों में जब होली 8 मार्च या उसके बाद पड़ी है, तब प्री होली वीक में इस बार ज्यादा गरमी पड़ी है। जानकारों का कहना है कि इसकी वजह पिछले 30 दिनों की बारिश हो सकती है। साल 2023 में होली के पहले का महीना सूखा ही रहा। इन 30 दिनों में केवल 8.20 मिलीमीटर बारिश हुई। 1951 के बाद यह तीसरा ऐसा साल है जब सबसे कम बारिश हुई है। इससे पहले 2022 और 2004 में भी कम बारिश हुई थी। यही वजह है कि होली से पहले ही गरमी बढ़ गई। 
अगर 1951 से अब तक की बात करें तो यह होली 19वीं सबसे गर्म होली है। वहीं 1981 से 2010 तक के औसत तापमान से इस बार तापमान 1.28 डिग्री ज्यादा रहा। पिछले साल मार्च इससे ज्यादा ठंडा था। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।