Vande Bharat Indian Railways Good News Special Train For Passengers Know Details - India Hindi News Vande Bharat: लाखों यात्रियों के लिए गुड न्यूज, रेलवे ने चलाई स्पेशल वंदे भारत; जान लें डिटेल्स, India Hindi News - Hindustan
Hindi Newsदेश न्यूज़Vande Bharat Indian Railways Good News Special Train For Passengers Know Details - India Hindi News

Vande Bharat: लाखों यात्रियों के लिए गुड न्यूज, रेलवे ने चलाई स्पेशल वंदे भारत; जान लें डिटेल्स

Vande Bharat: अब एक और खुशखबरी सामने आई है। दरअसल, दक्षिण रेलवे पोंगल त्योहार को देखते हुए चेन्नई एग्मोर - नागरकोइल-चेन्नई एम्गोर वंदे भारत चलाने जा रहा है।

Madan Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 12 Jan 2024 10:59 PM
share Share
Follow Us on
Vande Bharat: लाखों यात्रियों के लिए गुड न्यूज, रेलवे ने चलाई स्पेशल वंदे भारत; जान लें डिटेल्स

Vande Bharat: देशभर में अब तक लगभग सभी राज्यों को उनकी वंदे भारत ट्रेन मिल चुकी है। वंदे भारत से न सिर्फ यात्रियों के समय में बचत होती है, बल्कि उन्हें कम कीमत में हवाई जहाज जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं। यही वजह है कि रेलवे एक के बाद एक वंदे भारत को लॉन्च कर रहा है। पिछले महीने के आखिर में अयोध्या से पीएम मोदी ने छह और नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई थी। 

अब एक और खुशखबरी सामने आई है। दरअसल, दक्षिण रेलवे पोंगल त्योहार को देखते हुए चेन्नई एग्मोर - नागरकोइल-चेन्नई एम्गोर वंदे भारत चलाने जा रहा है। यात्रियों की त्योहार की वजह से होने वाली भीड़ को कम करने के लिए इस स्पेशल वंदे भारत ट्रेन को चलाया जा रहा है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, वंदे भारत 06081 चेन्नई एम्गोर-नालगरकोइल स्पेशल ट्रेन 13 जनवरी और 14 जनवरी को सुबह पांच बजे चेन्नई एम्गोर से रवाना होगी। इसके बाद यह उसी दिन दोपहर 1.45 पर नागरकोइल पहुंच जाएगी। वापसी में 06082 नागरकोइल-चेन्नई एम्गोर वंदे भारत स्पेशल ट्रेन दोपहर 2.25 पर नागरकोइल से रवाना होगी और यह देर रात 11.25 पर चेन्नई एम्गोर पहुंचेगी। इन दो ट्रेनों के चलने से त्योहार के सीजन में यात्रियों को काफी फायदा पहुंचने की उम्मीद है।  

बता दें कि पहली वंदे भारत की शुरुआत साल 2019 में हुई थी। तब इसे नई दिल्ली से वाराणसी के बीच चलाया गया था। हाल ही में वाराणसी से दिल्ली के बीच दूसरी वंदे भारत ट्रेन को भी शुरू किया गया है। इसके अलावा, कटरा, अयोध्या समेत कई धार्मिक स्थलों को वंदे भारत ट्रेन के नेटवर्क से जोड़ा जा चुका है। दक्षिण भारत के लिए भी अब तक कई वंदे भारत ट्रेनें मिल चुकी हैं, जोकि सुपरहिट साबित रही हैं।