Telangana Police said 8 men barge into Meerpet house rape 15 year old orphan girl - India Hindi News चाकू की नोक पर घर में घुसे 8 दरिंदे, 15 वर्षीय अनाथ लड़की के साथ बारी-बारी से किया रेप, India Hindi News - Hindustan
Hindi Newsदेश न्यूज़Telangana Police said 8 men barge into Meerpet house rape 15 year old orphan girl - India Hindi News

चाकू की नोक पर घर में घुसे 8 दरिंदे, 15 वर्षीय अनाथ लड़की के साथ बारी-बारी से किया रेप

राचाकोंडा के पुलिस कमिश्नर डीएस चौहान भी मौके पर आए। एलबी नगर के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) बी साई श्री ने कहा कि आरोपियों को पकड़ने के लिए सात विशेष पुलिस टीमें गठित की गई हैं।

Amit Kumar लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 22 Aug 2023 04:29 PM
share Share
Follow Us on
चाकू की नोक पर घर में घुसे 8 दरिंदे, 15 वर्षीय अनाथ लड़की के साथ बारी-बारी से किया रेप

हैदराबाद के बाहरी इलाके में सोमवार को आठ लोगों ने एक अनाथ लड़की के साथ कथित तौर पर रेप किया। दरिंदे एक घर में घुस गए और उनमें से तीन ने 15 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार किया। गुस्साए विपक्षी नेताओं ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिए हैं और आरोपियों के लिए कड़ी सजा की मांग की है। लड़की का एक 14 वर्षीय भाई है। उनके माता-पिता नहीं है।

वे कुछ हफ्ते पहले मीरपेट में अपने चचेरे भाई के यहां आए थे। इसी दौरान सोमवार की सुबह वे पड़ोस के तीन अन्य बच्चों के साथ घर पर थे कि तभी चाकुओं से लैस आठ लोग जबरन घर में घुस आए। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “उनमें से तीन लड़की को ऊपर ले गए, जबकि अन्य ने उसके भाई और अन्य बच्चों को चाकू की नोक पर धमकाया। तीनों लोगों ने बारी-बारी से उसके साथ बलात्कार किया।"

जैसे ही क्रूर अपराध की खबर फैली, वैसे ही मीरपेट मेयर पारिजात रेड्डी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में लोगों ने विरोध करने के लिए बलात्कार पीड़िता के घर के पास मुख्य सड़क को ब्लॉक कर दिया। पुलिस ने बाद में कहा कि रेड्डी और पार्टी के अन्य नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया और अंबरपेट पुलिस स्टेशन में शिफ्ट कर दिया गया। किसी भी तरह की कानून-व्यवस्था बिगड़ने से रोकने के लिए पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।

राचाकोंडा के पुलिस कमिश्नर डीएस चौहान भी मौके पर आए। एलबी नगर के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) बी साई श्री ने कहा कि आरोपियों को पकड़ने के लिए सात विशेष पुलिस टीमें गठित की गई हैं। उन्होंने कहा, "हमने एक नाबालिग से सामूहिक बलात्कार और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।" डीसीपी ने कहा कि लड़की को मेडिकल जांच और उसका बयान दर्ज करने के लिए सखी सेंटर भेजा गया है।

जब लड़की मदद के लिए चिल्लाने लगी तो आरोपी मौके से भाग गया। तुरंत, उसके भाई ने पड़ोसियों को बताया और उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस अधिकारी ने कहा, “हमने आरोपियों का पता लगाने के लिए क्लोज-सर्किट टेलीविजन (सीसीटीवी) कैमरों की जांच की है। हम अभी तक उन्हें नहीं पकड़ पाए हैं। हम यह भी जांच कर रहे हैं कि क्या पीड़ित परिवार के साथ उनकी कोई पुरानी दुश्मनी थी।”

मीरपेट पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज कराने वाले लड़की के छोटे भाई ने कहा कि वे शुरू में अपने माता-पिता के साथ दक्षिण हैदराबाद के लाल बाजार इलाके में रहते थे और अनाथ होने के बाद अपने चचेरे भाई के साथ रहने आए। लड़के ने कहा कि वह एक फ्लेक्स बोर्ड की दुकान पर काम करता था जबकि उसकी बहन दिलसुखनगर में एक कपड़ा दुकान में सेल्सगर्ल के रूप में काम करती थी।

इस बीच, मंगलवार को आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले के एन गोलापल्ली गांव के बाहरी इलाके में एक 13 वर्षीय लड़की मृत पाई गई। पुलिस ने बताया कि लड़की के चेहरे और सिर को पत्थरों से कुचल दिया गया था। वह अपनी पाठ्यपुस्तकों और नोटबुक के साथ एक बैग ले जा रही थी। पुलिस को संदेह है कि हत्या से पहले उसका यौन उत्पीड़न किया गया था। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।