2024 की पिच बनाने में जुटी सपा, रिलीज हुआ पुष्पा 2 का टीजर; पढ़ें देश-दुनिया की 5 बड़ी खबरें
2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों से पहले यूपी की विपक्षी समाजवादी पार्टी अभी से तैयारी में जुटी है। अल्लू अर्जुन के जन्मदिन के मौके पर पुष्पा 2 का टीजर रिलीज किया गया है। देश-दुनिया की 5 बड़ी खबरें..

अगले साल यानी 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों से पहले यूपी की विपक्षी समाजवादी पार्टी (सपा) अभी से तैयारी में जुटी है। इस बार सपा का दलित वोटरों पर खास फोकस है। राजधानी दिल्ली में अगले सप्ताह से तापमान में वृद्धि होने की संभावना जताई गई है। दिल्ली में अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से एग डिग्री कम है। लखनऊ सुपर जायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2023 का दसवां मुकाबला खेला जा रहा है। सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान एडन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। अल्लू अर्जुन का आज (7 अप्रैल) जन्मदिन है। इस मौके पर मेकर्स ने उनके फैन्स को बड़ा तोहफा दिया। बहुप्रतीक्षित 'पुष्पा: द रूल' का टीजर रिलीज कर दिया गया है। पढ़ें देश और दुनिया की 5 बड़े खबरें..
24 की पिच बनाने में जुटी सपा, अंबेडकर जयंती पर साथ दिखेगी UP की तिकड़ी
अगले साल यानी 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों से पहले यूपी की विपक्षी समाजवादी पार्टी (सपा) अभी से तैयारी में जुटी है। इस बार सपा का दलित वोटरों पर खास फोकस है। यही वजह है कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के प्रमुख जयंत चौधरी और आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के मौके पर एक साथ दिखाई देंगे। तीनों नेता डॉक्टर बी आर अंबेडकर की जन्मस्थली मध्य प्रदेश के महू (डॉ. अंबेडकर नगर) में एक बड़ी सभा को संबोधित करने वाले हैं। यह आयोजन तीनों नेताओं के दलित आउटरीच कार्यक्रम का हिस्सा है। यह तिकड़ी कुछ समय से दलित मतदाताओं से भाजपा की ओर झुकाव न करने का आग्रह कर रही है।
मोबाइल से दूरी, सीक्रेट ट्रेन का इस्तेमाल; बेहद खौफ में जी रहे पुतिन
यूक्रेन के साथ पिछले एक साल से अधिक समय से रूस युद्ध के मैदान में है। इसकी वजह से रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पश्चिमी देशों के आंखों में खटकने लगे हैं। अमेरिकी समेत तमाम देशों ने रूस पर कड़े प्रतिबंध लागू कर रखे हैं, लेकिन इसके बावजूद भी पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। समय-समय पर पुतिन परमाणु हमले की भी धमकी दे चुके हैं। इस बीच, पुतिन के बारे में रूस की फेडरल प्रोटेशन सर्विस (एफएसओ) के पूर्व कप्तान ग्लीब कारोकुलोव ने अहम खुलासे किए हैं। इसमें बताया गया है कि पुतिन काफी खौफ में जीते हैं। उन्होंने खुद को सुरक्षित करने के लिए कई तरह के उपाय लागू कर रखे हैं।
सता रही है गर्मी, दिल्ली में अब कब होगी बारिश? पढ़ें IMD का पूर्वानुमान
राजधानी दिल्ली में अगले सप्ताह से तापमान में वृद्धि होने की संभावना जताई गई है। दिल्ली में अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से एग डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 4 डिग्री कम है। राजधानी में अगले एक सप्ताह तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। इसके चलते गर्मी बढ़ने का अनुमान है।
हैदराबाद ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, लखनऊ पहले करेगा गेंदबाजी
लखनऊ सुपर जायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2023 का दसवां मुकाबला खेला जा रहा है। सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान एडन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। लखनऊ सुपर जायंट्स होम ग्राउड पर पहले गेंदबाजी करने उतरेगी। दोनों ही टीमें बदलाव के साथ उतरी हैं। लखनऊ के दीपक हुड्डा और आवेश खान नहीं खेल रहे हैं।
'शेर दो कदम पीछे ले समझो पुष्पा आया...', रिलीज हुआ Pushpa 2 का टीजर
अल्लू अर्जुन का आज (7 अप्रैल) जन्मदिन है। इस मौके पर मेकर्स ने उनके फैन्स को बड़ा तोहफा दिया। बहुप्रतीक्षित 'पुष्पा: द रूल' का टीजर रिलीज कर दिया गया है। 'पुष्पा' दिसंबर 2021 में आई थी और इसने देशभर के सिनेमाघरों में तहलका मचा दिया था। फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई। जब से मेकर्स ने पार्ट 2 का ऐलान किया तब से इसका इंतजार किया जा रहा है। बीते साल ही फिल्म की शुटिंग शुरू हुई है। कुछ दिनों पहले एक प्रमोशनल टीजर वीडियो आया था जिसमें दिखाया गया कि पुष्पा जेल से फरार हो गया है। उसमें यह सवाल छोड़ गया कि आखिर पुष्पा है कहां। अब जब ये टीजर आ गया है तो वह जवाब भी मिल जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।