Hindi Newsदेश न्यूज़School Closed 14th January Punjab CM Bhagwant Mann Private and Government School Holiday Cold - India Hindi News

School Closed: 14 जनवरी तक बंद रहें प्राइवेट और सरकारी स्कूल, कड़ाके की ठंड के बीच इस राज्य में फैसला

School Closed: पंजाब सीएम भगवंत मान ने ट्वीट किया कि पंजाब में शीतलहर को देखते हुए कक्षा 10वीं तक के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में 8 जनवरी से 14 जनवरी 2024 तक में छुट्टियां रहेंगी।

Madan Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, चंडीगढ़Sun, 7 Jan 2024 10:07 PM
share Share
Follow Us on
School Closed: 14 जनवरी तक बंद रहें प्राइवेट और सरकारी स्कूल, कड़ाके की ठंड के बीच इस राज्य में फैसला

School Closed: कड़ाके की ठंड और कोहरे के कहर को देखते हुए पंजाब सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने  ट्वीट कर यह घोषणा की। मान ने ट्वीट किया कि पंजाब में शीतलहर को देखते हुए कक्षा 10वीं तक के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में 8 जनवरी से 14 जनवरी 2024 तक में छुट्टियां रहेंगी।  

इससे पहले पंजाब में ठंड के मौसम को देखते हुए स्कूलों का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक करने का फैसला लिया था। स्कूलों की छुट्टियां नहीं बढ़ाई थी। अब सीएम ने हाईस्कूल तक के बच्चों के लिए 14 जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया है। 11वीं और 12वीं कक्षा की रैगुलर क्लासिज स्कूल में ही लगेंगी, जिनका समय सुबह 10 बजे से बाद दोपहर 3 बजे तक रहेगा। यह आदेश सभी सरकारी, प्राइवेट और एडिड स्कूलों पर लागू होंगे।

आने वाले दिनों में और बढ़ेगा ठंड का कहर
पंजाब इन दिनों भीषण ठंड और कोहरे की चपेट में है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दिनों में शीतलहर और बढ़ेगी। मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में शीतलहर और घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पंजाब में शनिवार को करीब दो घंटे तक धूप खिलने से अधिकतम तापमान में 1.1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई, लेकिन फिर भी यह सामान्य से 7.4 डिग्री कम रहा। अमृतसर 9.2 डिग्री तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा। लुधियाना में तापमान 13.0 डिग्री रहा जो सामान्य से 4.1 डिग्री कम था, जबकि पटियाला में तापमान 13.3 डिग्री रहा जो सामान्य से 4.4 डिग्री कम था। 

बठिंडा में पारा 10.0 डिग्री दर्ज किया गया। रविवार को पूरे दिन सूरज नहीं निकला और धुंध छाई रही। आठ व नौ जनवरी को हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। बारिश होने से पंजाब में छाई धुंध की परत हट जाएगी और मौसम साफ हो जाएगा। हालांकि, बारिश होने से ठंड में बढ़ोतरी हो सकती है। बढ़ती ठंड के बीच सरकार ने राज्य के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में 14 जनवरी तक छुट्टियां घोषित कर दी हैं। आंगनबाड़ी वर्करों को तीन से छह साल के बच्चों को छुट्टी के दौरान घर तक राशन पहुंचाने के आदेश दिए गए हैं। 

10 जनवरी तक धूप नहीं निकलने के आसार
मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार क्षेत्र में 10 जनवरी तक धूप नहीं निकलने के आसार हैं, ऐसे में तापमान में और गिरावट हो सकती है। सेहत विभाग ने ठंड को देखते हुए एडवाइजरी जारी की है। इसके मुताबिक बहुत जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकला जाए। साथ ही संतुलित खुराक का सेवन करें। शीतलहर से बचने के लिए तीन परतों में गर्म कपड़े पहनें। शरीर में पानी की कमी को दूर करने के लिए समय-समय पर गुनगुना पानी पीते रहें। हादसों से बचने के लिए गैरजरूरी यात्राओं से भी बचने की सलाह दी गई है।

​रिपोर्ट: मोनी देवी

अगला लेखऐप पर पढ़ें