Notification Icon
Hindi Newsदेश न्यूज़puri lok sabha election result 2024 live puri chunav parinam sambit patra vs arup mohan patnaik - India Hindi News

Puri Lok Sabha Election Result 2024 Live: बीजद की पुरी से भी हर लगभग तय, 1 लाख के अंतर से आगे निकले संबित पात्रा

Puri Lok Sabha Election Result 2024 Live: साल 2019 में हुए लोस चुनाव में पुरी सीट पर बीजद के पिनाकी मिश्रा ने जीत हासिल की थी। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी पात्रा को 11 हजार से ज्यादा मतों से हरा दिया था।

Nisarg Dixit लाइव हिन्दुस्तान, पुरीTue, 4 June 2024 02:42 PM
share Share

Puri Lok Sabha Election Result 2024 Live: ओडिशा की 21 लोकसभा सीटों में से एक पुरी खासी चर्चा में है। मतदान के 6वें चरण का हिस्सा बनी इस सीट पर मुकबला बेहद हाईप्रोफाइल होने वाला है। एक ओर यहां भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा पर लगातार दूसरी बार दांव लगाया है। वहीं, कांग्रेस की तरफ से मैदान में जय नारायण पटनायक हैं। इसके अलावा राज्य में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल ने मुंबई के पूर्व शीर्ष पुलिस अधिकारी अरूप पटनायक को मैदान में उतारा है।

पुरी सीट पर 2019 के नतीजे
साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में पुरी सीट पर बीजद के पिनाकी मिश्रा ने जीत हासिल की थी। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी पात्रा को 11 हजार से ज्यादा मतों से हरा दिया था। तब मिश्रा के खाते में 5 लाख 38 हजार 321 वोट आए थे। जबकि, पात्रा को 5 लाख 26 हजार 607 वोट मिले थे। सीट पर कुल 72.53 प्रतिशत मतदान हुआ था।

पुरी लोकसभा सीट
पुरी लोकसभा सीट के अंतर्गत 7 विधानसभा सीटें आती हैं। इनमें पुरी, पीपली, नयागढ़, ब्रह्मगिरी, चिल्का, सत्यबाड़ी और रणपुर शामिल है। साल 1952 में अस्तित्व में आने के बाद से ही इस सीट पर मुकाबला आमतौर पर कांग्रेस और बीजद के बीच रहा है। 2014 में भी यहां मिश्रा ने जीत हासिल की थी और कांग्रेस प्रत्याशी सुचरिता मोहंती दूसरे स्थान पर रहीं थीं।

LIVE UPDATES:

08:12 PM: भारतीय जनता पार्टी के लिए ओडिशा की पुरी सीट से भी खुशखबरी है। यहां भाजपा उम्मीदवार संबित पात्रा ने दशकों पुराना बीजू जनता दल का किला भेज दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पात्रा ने सीट से बड़ी जीत दर्ज कर ली है। हालांकि, भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से आधिकारिक ऐलान होना बाकी है।

06:43 PM: ओडिशा की पुरी सीट कांग्रेस और बीजू जनता दल के लिए चिंता बढ़ा रही है। दोनों ही दल भारतीय जनता पार्टी से पिछड़ गए हैं। भाजपा के संबित पात्रा ने 1 लाख 2 हजार 29 के अंतर से आगे चल रहे हैं। उन्हें अब तक 6 लाख 22 हजार 741 वोट मिले हैं।

3:15 PM: पुरी लोकसभा सीट पर संबित पात्रा की पकड़ मजबूत नजर आ रही है। आंकडे़ बता रहे हैं कि वह करीब 75 हजार मतों से आगे चल रहे हैं। सीट पर दूसरे स्थान पर बीजद के अरूप मोहन पटनायक और तीसरे स्थान पर कांग्रेस उम्मीदवार जयनारायण पटनायक हैं।

12:42 PM: पुरी सीट से भाजपा प्रवक्ता पात्रा भी 44 हजार से ज्यादा मतों की बढ़त बना चुके हैं। चुनाव आयोग के दोपहर 12 बजकर 44 मिनट के आंकड़ों के अनुसार, उन्हें अब तक 2 लाख 40 हजार 92 वोट मिले हैं।

12:00 PM: पुरी सीट से भारतीय जनता पार्टी 32 हजार से ज्यादा मतों से आगे चल रहे हैं। भारत निर्वाचन आयोग यानी ECI के आंकड़ों के अनुसार, उन्हें अब तक 1 लाख 75 हजार 63 वोट मिल रहे हैं।

11:11 AM: संबित पात्रा लंबी छलांग लगाते नजर आ रहे हैं। भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, भाजपा प्रत्याशी 19 हजार 602 वोट से आगे चल रहे हैं। सुबह 11 बजकर 11 मिनट के आंकड़े बता रहे हैं कि उन्हें अब तक 1 लाख 15 हजार से ज्यादा वोट मिले हैं।

10:27 AM: पुरी सीट पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार संबित पात्रा ने लंबी बढ़त हासिल कर ली है। वह अब तक 10 हजार से ज्यादा मतों से आगे चल रहे हैं। ये आंकड़े भारत निर्वाचन आयोग ने जारी किए हैं।

09:55 AM: पुरी सीट से मैदान में उतरे भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। उन्होंने अब तक 32 हजार से ज्यादा वोट मिल चुके हैं। वह बीजद नेता अरूप पटनायक 6 हजार 536 मतों से पीछे चल रहे हैं।

08:13 AM: शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी को खुशखबरी मिली है। पार्टी के प्रत्याशी संबित पात्रा आगे चल रहे हैं।

08:02 AM: लोकसभा चुनाव 2024 में मतगणना का दौर शुरू हो चुका है। चुनाव आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में स्ट्रॉन्ग रूम खोले गए। खास बात है कि पूरी मतगणना प्रक्रिया कैमरे की निगरानी में जारी है। कुछ ही देर में रुझान आने शुरू हो जाएंगे।

06:55 AM: त्रिकोणीय मुकाबला मानी जा रही पुरी सीट पर भाजपा प्रत्याशी संबित पात्रा एग्जिट पोल में मजबूत दावेदार नजर आ रहे हैं। इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया के सर्वे में कहा जा रहा है कि वह कांग्रेस और बीजू जनता दल प्रत्याशी को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें