Hindi Newsदेश न्यूज़Punjab Opinion Poll Will Congress be able to retain power AAP can win Punjab Know what is public opinion - India Hindi News

Punjab Opinion Poll: क्या सत्ता बरकरार रख पाएगी कांग्रेस? AAP बिगाड़ सकती है सबका खेल; जानिए क्या है जनता का मत

Punjab Opinion Poll: पंजाब विधानसभा चुनाव में अब बहुत कम वक्त बचा है। 20 फरवरी को होने वाले चुनाव से पहले सभी पार्टियों ने प्रचार में जान झोंक दी है। कहा जा रहा है कि इस बार के चुनाव में सत्ताधारी...

Amit Kumar लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 7 Feb 2022 05:04 PM
share Share

Punjab Opinion Poll: पंजाब विधानसभा चुनाव में अब बहुत कम वक्त बचा है। 20 फरवरी को होने वाले चुनाव से पहले सभी पार्टियों ने प्रचार में जान झोंक दी है। कहा जा रहा है कि इस बार के चुनाव में सत्ताधारी कांग्रेस का मुकाबला आम आदमी पार्टी से है। राज्य की मुख्य विपक्षी दल आम आदमी पार्टी इन चुनावों में सभी को चौंका सकती है। 

इन चुनावों में पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस ने बीजेपी से गठबंधन किया है। चुनावी सरगर्मी के बीच सी वोटर ने सर्वे किया है। इस सर्वे में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। कांग्रेस ने रविवार को चरणजीत सिंह चन्नी को अपना मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित कर दलित वोटों को साधने का एक बड़ा दांव खेला है। 

आप का बिगाड़ सकती है कांग्रेस का खेल?

लेकिन सर्वे के मुताबिक इस चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका लग सकता है। कांग्रेस को 117 विधानसभा सीटों वाले पंजाब में 24 से 30 सीटें मिल सकती है। लेकिन अरविंद केजरीवाल की पार्टी आम आदमी पार्टी को 55 से 63 सीटें मिल सकती है। वहीं अकाली दल गठबंधन के खाते में 20 से 26 सीटें जा सकती है।

हालांकि बीजेपी गठबंधन को 3 से 11 सीटों से संतोष करना पड़ सकता है। इसके अलावा अन्य के खाते में 0 से 2 सीटें जा सकती है। गौरतलब है कि पंजाब में किसी भी एक पार्टी को सरकार बनाने के लिए 59 सीटों की जरूरत होती है।

किसे मिल सकता है कितना वोट?

सी वोटर के सर्वे के मुताबिक, आप को 40 फीसदी, कांग्रेस को 30 फीसदी, अकाली दल गठबंधन को 20 फीसदी, बीजेपी गठबंधन को आठ फीसदी और अन्य को दो फीसदी वोट मिल सकते हैं। बता दें कि पंजाब में कांग्रेस चन्नी के नेतृत्व में तो आम आदमी पार्टी भगवंत मान के नेतृत्व में चुनाव लड़ रही है। वहीं अकाली दल की तरफ से सुखबीर बादल चेहरा हैं। हालांकि भाजपा गठबंधन ने अपने चेहरे की घोषणा नहीं की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें