Notification Icon
Hindi Newsदेश न्यूज़President Draupadi Murmu nominated Narendra Modi Prime Minister Post - India Hindi News

राष्ट्रपति मुर्मू ने नरेंद्र मोदी को सरकार बनाने के लिए किया आमंत्रित, दही-चीनी भी खिलाया

राष्ट्रपति मुर्मू ने मोदी को मनोनयन पत्र सौंपा। इससे पहले, भाजपा नीत राजग के नेताओं ने मुर्मू से मुलाकात की थी और मोदी के लिए समर्थन पत्र सौंपा। मोदी को एनडीए संसदीय दल का नेता चुना गया है।

Niteesh Kumar एजेंसी, नई दिल्लीFri, 7 June 2024 05:13 PM
share Share

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) संसदीय दल के नेता नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद के लिए मनोनीत किया। रिपोर्ट के मुताबिक, नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह रविवार की शाम सवा सात बजे होगा। मोदी ने शुक्रवार शाम को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में मुर्मू से मुलाकात की। राष्ट्रपति मुर्मू ने मोदी को मनोनयन पत्र सौंपा। साथ ही उन्होंने नरेंद्र मोदी को दही-चीनी भी खिलाया। इससे पहले, भाजपा नीत राजग के नेताओं ने मुर्मू से मुलाकात की थी और मोदी के लिए समर्थन पत्र सौंपा। मालूम हो कि मोदी को एनडीए संसदीय दल का नेता चुना गया है।

राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में मीडिया को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति ने उन्हें प्रधानमंत्री पद के लिए मनोनीत किया है। मोदी ने कहा, 'राष्ट्रपति ने मुझे मनोनीत प्रधानमंत्री के रूप में काम करने के लिए कहा है और उन्होंने मुझे शपथ समारोह के लिए आमंत्रित किया है।’ मोदी ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति को बताया कि 9 जून का दिन शपथग्रहण के लिए उचित रहेगा।' उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति भवन रविवार को शपथग्रहण समारोह का विवरण तैयार करेगा और तब तक वह मंत्रिपरिषद की सूची राष्ट्रपति को सौंप देंगे।

सपनों को पूरा करने की दिशा में मील का पत्थर: मोदी
पीएम मोदी ने कहा, ‘यह 18वीं लोकसभा उन सपनों को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, जब देश 2047 में स्वतंत्रता के 100 वर्ष मनाएगा।’ उन्होंने कहा कि यह 18वीं लोकसभा नई ऊर्जा, युवा ऊर्जा का सदन है। लोगों ने राजग सरकार को एक और मौका दिया है। हाल में संपन्न लोकसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाले राजग ने 293 सीट पर जीत दर्ज की और 543 सदस्यीय सदन में बहुमत हासिल किया। गौरतलब है कि पीएम मोदी को NDA संसदीय दल का नेता चुने जाने के बाद भाजपा के प्रदेश कार्यालयों में उत्सव मनाया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मिठाइयां बांटी और एक-दूसरे को बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी को एनडीए संसदीय दल का नेता चुने जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें