Hindi Newsदेश न्यूज़pak vs zim pak pm shehbaz sharif reply to zim president chhath parv begins

खिल्ली उड़ने पर शहबाज का गुस्सा फूटा, जानिए छठ पर्व पर खरना और अर्घ्य समय; बड़ी खबरें

टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान पर जिम्बाब्वे की शानदार जीत के बाद दोनों देशों के मुखिया के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है। आस्था के गीतों के साथ डाला छठ आज से नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया है।

Gaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 28 Oct 2022 08:00 AM
share Share
Follow Us on
खिल्ली उड़ने पर शहबाज का गुस्सा फूटा, जानिए छठ पर्व पर खरना और अर्घ्य समय; बड़ी खबरें

टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने ट्विटर पर नियंत्रण कर लिया है। इसके बाद उन्होंने कंपनी के सीईओ पराग अग्रवाल सहित कई शीर्ष अधिकारियों को निकाल दिया है। टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान पर जिम्बाब्वे की शानदार जीत के बाद दोनों देशों के मुखिया के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है। जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति को शहबाज ने रिप्लाई दिया है। आस्था के गीतों के साथ डाला छठ आज से नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया है। सुबह की पांच बड़ी खबरें...

ट्विटर का मालिक बनते ही एलन मस्क ने पराग अग्रवाल को निकाल
टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने ट्विटर पर नियंत्रण कर लिया है। इसके बाद उन्होंने कंपनी के सीईओ पराग अग्रवाल सहित कई शीर्ष अधिकारियों को निकाल दिया है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल, कानूनी, नीति और ट्रस्ट के प्रमुख विजया गड्डे, मुख्य वित्तीय अधिकारी नेड सेगल सहित अन्य कुछ शीर्ष अधिकारी को उन्होंने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। पूरी खबर पढ़ें।

न्यूक्लियर पर व्लादिमीर पुतिन का दावा पचा नहीं पा रहे जो बाइडेन
न्यूक्लियर हथियार को लेकर छिड़ी बहस में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन की बात पर भरोसा नहीं हो रहा है। बाइडेन का कहना है कि 'वह इसके बारे में बात क्यों कर रहे हैं।' साथ ही उन्होंने इन संभावनाओं को 'बेहद खतरनाक' बताया है। खबरें हैं कि पुतिन और अन्य रूसी अधिकारी बीते कुछ समय से कथित तौर पर यह कह रहे हैं कि रूस क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए न्यूक्लियर हथियारों का इस्तेमाल कर सकता है। पूरी खबर पढ़ें।

zim के खिलाफ हार के बाद खिल्ली उड़ने पर शहबाज का फूटा गुस्सा
पाकिस्तान पर जिम्बाब्वे की शानदार जीत के बाद दोनों देशों के मुखिया के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है। कल रात को जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति इमर्सन दाम्बुद्जो मनांगाग्वा ने ट्वीट में अपनी टीम को बधाई देने के साथ पाकिस्तान की खिल्ली उड़ाई थी। जिस पर पाक पीएम शहबाज शरीफ ने रिप्लाई दिया है। शहबाज के रिप्लाई से पता लग रहा है कि पहले मैच में मिली हार और फिर राष्ट्रपति द्वारा खिल्ली उड़ाये जाने से वो काफी नाराज और गुस्सा हैं। पूरी खबर पढ़ें।

सूरजकुंड चिंतन शिविर में अनिल विज से नाराज दिखे अमित शाह
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज को गुरुवार को एक अजीब स्थिति का सामना करना पड़ा जब उनके भाषण के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें कम से कम चार बार टोका। दरअसल हरियाणा के सूरजकुंड में राज्यों के गृह मंत्रियों का दो दिवसीय चिंतन शिविर आयोजित किया जा रहा है। पूरी खबर पढ़ें।

नहाय खाय के साथ छठ पूजा आज से शुरू
केलवा जे फरेले घवद से उहे पर सुगा मंडराय, मारबउ रे सुगवा धनुष से, कांच ही बांस के बन बहंगिया बहंगी लचकत जाय.. जैसे लोक आस्था के गीतों के साथ डाला छठ आज से नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक कार्तिक माह की चतुर्थी तिथि पर नहाय-खाय होता है। छठ पर्व पर संतान की सुख-समृद्धि व दीर्घायु की कामना के लिए सूर्यदेव और षष्ठी माता की स्तुति की जाएगी। पूरी खबर पढ़ें।
 

अगला लेखऐप पर पढ़ें