Hindi Newsदेश न्यूज़new york times article on jammu kashmir press freedom anurag thakur attacks - India Hindi News

शरारत और प्रोपेगेंडा... कश्मीर में मीडिया की आजादी पर NYT में छपे लेख पर बरसी मोदी सरकार

अनुराग ठाकुर ने कहा कि अखबार ने भारत के बारे में झूठ फैलाने की कोशिश की है। उन्होंने कहा, 'न्यू यॉर्क टाइम्स का यह लंबा इतिहास रहा है। वह बिना तटस्थ रहे भारत के बारे में कुछ भी छापता रहा है।

Surya Prakash लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 10 March 2023 01:11 PM
share Share
Follow Us on
शरारत और प्रोपेगेंडा... कश्मीर में मीडिया की आजादी पर NYT में छपे लेख पर बरसी मोदी सरकार

जम्मू-कश्मीर में मीडिया की आजादी छीने जाने के आरोप वाले एक लेख को छापे जाने पर भारत सरकार ने अमेरिकी अखबार न्यू यॉर्क टाइम्स पर जमकर हमला बोला है। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को न्यू यॉर्क टाइम्स में छपा लेख शरारतपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इस अखबार ने भारत के बारे में झूठ फैलाने की कोशिश की है। उन्होंने कहा, 'न्यू यॉर्क टाइम्स का यह लंबा इतिहास रहा है। वह बिना तटस्थ रहे भारत के बारे में कुछ भी छापता रहा है। न्यू यॉर्क टाइम्स का कश्मीर में प्रेस की आजादी पर छपा कथित लेख भारत के बारे में प्रोपेगेंडा फैलाने का एक उदाहरण है।' 

उन्होंने कहा कि न्यू यॉर्क टाइम्स के लेख का एकमात्र एजेंडा भारत के बारे में प्रोपेगेंडा फैलना और उसके लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संस्थानों को बदनाम करना है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि न्यू यॉर्क टाइम्स के अलावा ऐसे कई और विदेशी मीडिया संस्थान हैं, जो भारत के बारे में उलजलूल खबरें छापते हैं। उन्होंने कहा कि इन मीडिया संस्थानों की ओर से भारत के चुने हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ झूठ फैलाने का अभियान चलाया जाता रहा है। दरअसल न्यू यॉर्क टाइम्स में कश्मीर टाइम्स की संपादक रहीं अनुराधा भसीन का लेख छापा है।

अनुराधा ने अपने अखबार के खिलाफ हुए ऐक्शन का जिक्र करते हुए सरकार पर मीडिया के दमन का आरोप लगाया है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारत में अन्य तमाम स्वतंत्रताओं के साथ ही मीडिया को भी काम करने की पूरी आजादी मिलती रही है। उन्होंने कहा कि भारत एक लोकतंत्र के तौर पर बेहद परिपक्व है। उन्होंने कहा कि हमें किसी भी दूसरे देश या मीडिया से लोकतंत्र का ककहरा सीखने की जरूरत नहीं है। फिर एजेंडा से चलने वाले मीडिया को तो नजरअंदाज करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत के लोग विभाजनकारी मानसिकता रखने वाले मीडिया संस्थानों को स्वीकार नहीं करेंगे।

अगला लेखऐप पर पढ़ें