NEET-MDS परीक्षा को 4-6 सप्ताह तक स्थगित कर सकती है सरकार, जानिए वजह
एनईईटी-एमडीएस परीक्षा 2022 (NEET-MDS Exams) को चार से छह सप्ताह के लिए स्थगित किया जा सकता है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने गुरुवार को ये जानकारी दी। इसके मुताबिक एमडीएस...

एनईईटी-एमडीएस परीक्षा 2022 (NEET-MDS Exams) को चार से छह सप्ताह के लिए स्थगित किया जा सकता है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने गुरुवार को ये जानकारी दी। इसके मुताबिक एमडीएस पाठ्यक्रमों में प्रवेश के वास्ते पात्रता के लिए अनिवार्य रोटेटिंग इंटर्नशिप पूरा करने की तिथि 31 मार्च, 2022 के बजाय 31 जुलाई, 2022 तय की जा सकती है।
केंद्र सरकार ने कहा, "यह सूचित किया जाता है कि स्वास्थ्य मंत्रालय में मामले की जांच की गई है और एनईईटी-एमडीएस 2022 और एनईईटी-पीजी 2022 परीक्षा के बीच समानता लाने के लिए, सक्षम प्राधिकारी द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि एनईईटी-एमडीएस 2022 परीक्षा आयोजित करने की तिथि को 4-6 सप्ताह के लिए स्थगित किया जा सकता है और अधिमानतः उसी तिथि के आसपास किया जा सकता है जो NEET-PG 2022 के लिए तय है।"
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने कहा, "सक्षम प्राधिकारी द्वारा यह भी निर्णय लिया गया है कि एमडीएस पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पात्रता के लिए अनिवार्य रोटेटिंग इंटर्नशिप पूरा करने की तिथि 31 मार्च 2022 के बजाय 31 जुलाई 2022 तय की जा सकती है।"
गौरतलब है कि पहले NEET MDS परीक्षा 6 मार्च, 2022 को आयोजित की जानी थी जिसका रिजल्ट 21 मार्च, 2022 तक घोषित किया जाना था। हालांकि अब इसे आगे बढ़ाया जाना तय है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।